{"_id":"5d44187b8ebc3e6d117f2f7f","slug":"little-haj-passenger-reach-varanasi-airport-cisf-commandant-show-love-her","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी एयरपोर्ट पर दिखी सबसे छोटी हज यात्री, मासूम को दुलारने से खुद को रोक ना सके अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी एयरपोर्ट पर दिखी सबसे छोटी हज यात्री, मासूम को दुलारने से खुद को रोक ना सके अफसर
Fri, 02 Aug 2019 05:28 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 02 Aug 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
छोटी हज यात्री को दुलारते अफसर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के वारणसी एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक दिल को छू जाने वाला दृश्य दिखा। 15 महीने की एक बच्ची अपने माता-पिता के साथ हज पर जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची, तो वहां मौजूद सीआईएसएफ के कमांडेंट उसे दुलारने से खुद को रोक नहीं पाए।
विज्ञापन
शुक्रवार को हज पर जाने के लिए वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हाजियों की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ तैनात थी। इसी दौरान हाजियों के दल में एक छोटी सी बच्ची माहिरा (15 माह) आकर्षण का केंद्र बन गई।
विज्ञापन
माहिरा अपने पिता मोहम्मद शाहिद औहर मां रोशन परवीन के साथ हज जाने को तैयार थी। वाराणासी के नई सड़क निवासी मोहम्मद शाहिद अपनी बच्ची का हाथ पकड़ कर प्रतिक्षालय में खड़े थे तभी माहिरा को देखकर अधिकारियों ने उसे दुलारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रतिक्षालय में बच्ची के साथ खेलते सीआईएसएफ के जवान
- फोटो : अमर उजाला
वहां मौजूद सीआईएसएफ के कमांडेंट सुब्रत झा भी माहिरा को दुलारने से खुद को रोक ना सके। कमांडेंट ने माहिरा को गोद में उठाया और उसे बिस्किट भी खिलाया। बता दें कि हज की यात्रा के लिए एयरइंडिया की विमान एआई 5417 से कुल 150 जायरीन रवाना हुए।