फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Little Haj passenger reach varanasi airport CISF Commandant show love her

वाराणसी एयरपोर्ट पर दिखी सबसे छोटी हज यात्री, मासूम को दुलारने से खुद को रोक ना सके अफसर

Fri, 02 Aug 2019 05:28 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 02 Aug 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
Little Haj passenger reach varanasi airport CISF Commandant show love her
छोटी हज यात्री को दुलारते अफसर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के वारणसी एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक दिल को छू जाने वाला दृश्य दिखा। 15 महीने की एक बच्ची अपने माता-पिता के साथ हज पर जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची, तो वहां मौजूद सीआईएसएफ के कमांडेंट उसे दुलारने से खुद को रोक नहीं पाए।

विज्ञापन


शुक्रवार को हज पर जाने के लिए वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हाजियों की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ तैनात थी। इसी दौरान हाजियों के दल में एक छोटी सी बच्ची माहिरा (15 माह) आकर्षण का केंद्र बन गई।
विज्ञापन


माहिरा अपने पिता मोहम्मद शाहिद औहर मां रोशन परवीन के साथ हज जाने को तैयार थी। वाराणासी के नई सड़क निवासी मोहम्मद शाहिद अपनी बच्ची का हाथ पकड़ कर प्रतिक्षालय में खड़े थे तभी माहिरा को देखकर अधिकारियों ने उसे दुलारना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Little Haj passenger reach varanasi airport CISF Commandant show love her
प्रतिक्षालय में बच्ची के साथ खेलते सीआईएसएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला

वहां मौजूद सीआईएसएफ के कमांडेंट सुब्रत झा भी माहिरा को दुलारने से खुद को रोक ना सके। कमांडेंट ने माहिरा को गोद में उठाया और उसे बिस्किट भी खिलाया। बता दें कि हज की यात्रा के लिए एयरइंडिया की विमान एआई 5417 से कुल 150 जायरीन रवाना हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed