{"_id":"6603e0ae789245097006015c","slug":"liquor-worth-175-crore-rupees-consumed-in-varanasi-on-holi-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की खुमारी: काशी में 175 करोड़ रुपये की शराब गटक गए लोग, पिछली बार की तुलना में 75 प्रतिशत अधिक हुई खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की खुमारी: काशी में 175 करोड़ रुपये की शराब गटक गए लोग, पिछली बार की तुलना में 75 प्रतिशत अधिक हुई खपत
Wed, 27 Mar 2024 02:32 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 27 Mar 2024 02:32 PM IST
सार
Varanasi News: होली की खुमारी के बीच काशीवासियों ने लगभग 175 करोड़ रुपये की शराब गटक ली। इस बार शराब और बियर की खपत पिछली बार की तुलना में 75 प्रतिशत अधिक हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली पर शराब और बियर की खपत पिछली बार की तुलना में इस बार 75 प्रतिशत अधिक हुई। लगभग 175 करोड़ रुपये की शराब जिले भर में शौकीन गटक गए। जिला आबकारी अधिकारी ओमवीर सिंह ने बताया कि पहले की तुलना में शराब और बीयर की अच्छी बिक्री हुई है। हालांकि, इस आंकड़े में बढ़ोतरी भी हो सकती है।
विज्ञापन
होली पर सड़क हादसों में घायल 50 से ज्यादा लोग बीएचयू समेत सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचे। कुछ को तो प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया तो कुछ को इमरजेंसी में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
सोमवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक तेज रफ्तार बाइक चलाते किशोर और युवा नजर आए। इसके अलावा पानी में भी लोग खूब भीगे। इससे बीमार हो गए। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों में सर्दी, खांसी की समस्या लेकर भी लोग पहुंचे।
विज्ञापन
बीएचयू ट्रामा सेंटर, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में चोट लगने से पहुंचने वाले घायलों में 35 साल से कम उम्र के युवा और किशोर शामिल रहे।