{"_id":"5c5c8a37bdec227362021a39","slug":"liquor-recovered-from-bolero-car-written-bjp-district-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष लिखी बोलेरो कार से बड़े पैमाने पर शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष लिखी बोलेरो कार से बड़े पैमाने पर शराब बरामद
Fri, 08 Feb 2019 01:12 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Liquor recovered from Bolero car
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में चंदौली पुलिस ने मुख्य बाजार के रेलवे फाटक के समीप गुरुवार को रात लगभग दस बजे भाजपा का झंडा लगे और जिलाध्यक्ष लिखे बोलेरो से बड़े पैमाने पर शराब बरामद की है।
विज्ञापन
इस दौरान बोलेरो को लोकेशन देते चल रहे ऑल्टो कार को बरामद करते हुए ऑल्टो से उतर कर भाग रहे दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शराब लादकर एक बोलरो जिस पर भाजपा का झंडा लगा है और जिलाध्यक्ष लिखा हुआ है और उसके आगे का लोकेशन दे रहे एक अल्टो कार बिहार जा रही है।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने दो घंटे तक खोजबीन की तो सैयदराजा बाजार के रेलवे फाटक पर बोलरो व ऑल्टो कार दिखी। पुलिस पहुंची तो आल्टो कार सवार पांच लोग उतरकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा कर दो को गिरफ्तार कर लिया। बोलेरो की जांच की गई तो बड़े पैमाने पर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस शराब समेत बोलेरो, ऑल्टो कार और गिरफ्तार दो व्यक्तियों को थाने ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस के अनुसार बोलेरो का नंबर लखनऊ का है जबकि कार बिहार की है। सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि बरामद शराब और वाहन की जांच की जा रही है।