फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lineman electricity was cut five people arrested stealing wire Scorpio and Xylo car also recovered

शातिर: लाइनमैन से पूछते थे कहां कटी है बिजली, तब चुराते थे तार, 5 गिरफ्तार; स्कॉर्पियो और जाइलो कार भी बरामद

Fri, 05 Jul 2024 09:48 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 05 Jul 2024 09:48 AM IST
सार

Varanasi News: पुलिस को इन शातिरों की तलाश काफी दिनों से थी। ये अधिकतर कृषि फीडर लाइन की केबल चुराते थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें भी लगाई गई थीं। पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद अन्य पांच की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
lineman electricity was cut five people arrested stealing wire Scorpio and Xylo car also recovered
पुलिस की गिरफ्त में पांच शातिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली विभाग के लाइनमैन की मदद से कृषि फीडर लाइन के केबल चुराने वाले गिरोह का राजातालाब थाने की पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपियों के पास से 60 हजार रुपये के दो क्विंटल 17 किलो के तार, एक स्कॉर्पियो, एक जाइलो कार और एक ऑटो बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान जंसा थाना के बेसहूपुर के जयचंद मौर्या उर्फ पप्पू व श्रीकांत उर्फ मन्ना मौर्या, मनियारीपुर के प्रियांशु वर्मा और खरगूपुर के सत्येंद्र पटेल व पिंकू पटेल के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस को जंसा थाने के हाथी बरनी के कबाड़ी दिलीप गुप्ता, सत्तनपुर के कबाड़ी विपिन गुप्ता, मनियारीपुर के तुषार पटेल, तेंदुई (खरगूपुर) के प्रदीप पटेल और चोलापुर थाना के मोहांव चौराहा निवासी बाबा लाइनमैन की तलाश है। पांचों आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी गोमती जोन मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि राजातालाब थाना क्षेत्र में छह मई और 29 जून की रात बिजली के तार काटकर चोर ले गए थे।

खुलासे के लिए राजातालाब थानाध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा के नेतृत्व में दरोगा राजेश सिंह, प्रदीप कुमार पांडेय, विनय तिवारी, सोमन कुमार, कौशल कुमार सिंह, नंदलाल कुशवाहा व अंकुर कुमार की टीम गठित की गई थी। सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से जयचंद, श्रीकांत, सत्येंद्र, पिंकू और प्रियांशु को चिह्नित कर रिंग रोड अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है।

लाइनमैन बताता था कहां चुराया जा सकता है तार
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें बाबा लाइनमैन बताता था कि कहां विद्युत आपूर्ति बाधित है। उसी के आधार पर बिजली के खंभे पर चढ़कर तार काटते थे। उसके बाद कबाड़ी दिलीप और विपिन को बेच देते थे। जो तार बरामद हुआ है वह जंसा थाना के पेडुका गांव से काट कर चुराया गया था। 

उनका गिरोह राजातालाब थाने के शाहंशाहपुर गांव, मिर्जामुराद थाने के करधना गांव और जंसा थाने के नवलपुरा गांव से चुराया हुआ बिजली का तार बेच चुका था। आरोपियों ने बताया कि यह काम वह एक साल से कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed