{"_id":"60a0222f8ebc3e3fa74f8e96","slug":"less-than-500-patients-found-after-one-and-a-half-months-seven-dead-city-news-vns589700157","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ महीने बाद मिले 500 से कम मरीज, सात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ महीने बाद मिले 500 से कम मरीज, सात की मौत
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में कोरोना का संक्रमण अब तेजी से कम होता जा रहा है। मई के पहले सप्ताह में 800 से 1000 मरीज मिलने के बाद अब करीब डेढ़ महीने बाद शनिवार को 500 से कम 426 संक्रमित मिले। जबकि सात मरीजों की मौत हुई है। कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आने पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी राहत की सांस ले रहा है। 4 अप्रैल को 500 से कम मरीज मिले थे, तबसे संख्या बढ़ती जा रही थी। वहीं, शनिवार को सबसे ज्यादा अपना घर आश्रम में 21, संत अटलानंद रेजीडेंशियल एकेडमी होलापुर में 5, महामनापुरी कॉलोनी आईआईटी बीएचयू में 5 मरीज मिले हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले 900 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया जबकि 77 लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 78656 पहुंच गई है। 70,718 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 686 की अब तक मौत हो चुकी है। 7252 एक्टिव मरीज हैं।
यहां हुई मौतें
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में डीआरडीओ अस्पताल में तीन मरीजों की मौत हुई है। इसमें सिगरा निवासी 60 वर्षीय महिला, बजरडीहा निवासी 37 वर्षीय पुरुष और छाव निवासी 55 वर्षीय महिला की मौत हुई। इसके अलावा बीएचयू में भर्ती वैष्णव नगर कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय पुरुष, हैदराबाद कॉलोनी लंका निवासी 80 वर्षीय पुरुष के साथ ही कन्दवा निवासी 70 वर्षीय मरीज की मौत हुई है, जबकि ओरियाना हॉस्पिटल में भी आशापुर निवासी 53 वर्षीय पुरुष ने दम तोड़ा।