{"_id":"6644bc57ad74ecdce806ab3c","slug":"leopard-deadly-attack-on-old-man-the-house-in-mirzapur-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए का आतंक: घर में घुस युवक पर किया जानलेवा हमला, चीख सुन लाठी-डंडा लेकर दौड़े ग्रामीण, फिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए का आतंक: घर में घुस युवक पर किया जानलेवा हमला, चीख सुन लाठी-डंडा लेकर दौड़े ग्रामीण, फिर
Wed, 15 May 2024 07:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 15 May 2024 07:16 PM IST
सार
Lok Sabha Election: ग्राम प्रधान ने दूरभाष पर घटना की जानकारी वन विभाग को देते हुए स्थानीय पुलिस को भी सूचित कर दिया। सूचना मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण लाठी और डंडा लिए घर को चारों तरफ से घेरे थे।
विज्ञापन
तेंदुए के हमले से घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र बेलाही गांव में एक घर में बुधवार की सुबह तेंदुआ घुस जाने से गांव में दहशत फैल गई। तेंदुआ को भगाने के चक्कर में गृह स्वामी को तेंदुए ने काटकर घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची वन और पुलिस विभाग की टीम घर को चारों तरफ से घेरे हुए थे।
विज्ञापन
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बेलाही गांव निवासी श्रवण कुमार बुधवार की सुबह सोकर उठा। जैसे ही वह घर के बाहर निकल ही रहा था कि लकड़ी के बाड़ के अंदर एक तेंदुआ घुस गया। उसे भगाने के चक्कर में तेंदुआ उसके बाएं पैर में काटकर घायल कर दिया। तेंदुए के हमले से वह गिरकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शोरगुल सुनकर घर के अन्य सदस्य हाथ में लाठी और डंडा लेकर बाहर आए। तेंदुआ दौड़ते हुए घर में घुस गया। इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी वन्य जीव कैमूर तापस मिहिर ने बताया कि वह खुद वन विभाग की टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए मुख्यालय से पिंजरा मंगाया गया है। जल्द ही तेंदुआ पकड़ लिया जाएगा।