फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lecture in BHU founder of Super 30 Anand Kumar said Vedic mathematics is very useful for modern science

बीएचयू में व्याख्यान: सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार बोले- वैदिक गणित आधुनिक विज्ञान के लिए बेहद उपयोगी

Fri, 25 Feb 2022 01:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 25 Feb 2022 01:20 PM IST
सार

बीएचयू में आयोजित कार्यक्रम में  बिहार के शिक्षाविद और सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने वैदिक गणित की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कहा कि वैदिक गणित आधुनिक विज्ञान के लिए बहुत ही उपयोगी है।

विज्ञापन
Lecture in BHU founder of Super 30 Anand Kumar said Vedic mathematics is very useful for modern science
बीएचयू के स्वतंत्रता भवन सभागार में आनंद कुमार समेत अन्य लोग - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  के वैदिक विज्ञान केंद्र्र और विश्वेश्वरैया इंस्टीट्यूट, नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशेष व्याख्यान में जीवन में सफलता के लिए युवाओं को संघर्षरत रहने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन


मुख्य वक्ता बिहार के शिक्षाविद और सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए हमेशा बड़े सपने देखने की जरूरत है। इसके लिए संघर्ष भी करते रहना होगा।  स्वतंत्रता भवन सभागार में रि-इमेजिंग एजुकेशन विषय पर आयोजित व्याख्यान में आनंद कुमार ने खुद के जीवन में संघर्षों से मिली सफलता के बारे में भी युवाओं को विस्तार से बताया।
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने पूछे सवाल
उन्होंने कहा कि हमेशा सकारात्मक सोच, कठिन प्रयास, प्रबल प्रयास और धैय। इनको मुख्य आधार बनाकर काम करते रहने की जरूरत है। उन्होंने वैदिक गणित की उपयोगिता को बताते हुए कहा कि वैदिक गणित आधुनिक विज्ञान के लिए बहुत ही उपादेय और इसके शिक्षण एवं प्रशिक्षण विज्ञान के लिए अत्यंत उपादेय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीएचयू, आईआईटी बीएचयू के छात्रों के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने परीक्षा संबंधी तैयारी पर सवाल पूछे। अध्यक्षता बीएचयू आयुर्वेद संकाय के प्रमुख प्रो. केएन द्विवेदी ने की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed