{"_id":"5ed0f98713bee362f6127160","slug":"leader-of-opposition-ram-govind-chaudhary-said-shivpal-sp-legislature-party-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का बड़ा बयान, बोले- शिवपाल सपा विधान मंडल दल के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का बड़ा बयान, बोले- शिवपाल सपा विधान मंडल दल के सदस्य
Fri, 29 May 2020 05:32 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 29 May 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
रामगोविंद चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि शिवपाल सिंह यादव सपा में ही हैं तथा सपा के विधान मंडल दल के सदस्य हैं।
विज्ञापन
दूरभाष पर अमर उजाला से विशेष बातचीत में श्री चौधरी ने कहा कि उनके द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के यहां शिवपाल सिंह यादव की विधायक की सदस्यता निरस्त करने को लेकर दी गई याचिका वापस हो गई है। उन्होंने कहा कि याचिका में तकनीकी कमी थी, जिसके कारण याचिका वापस ली गई है।
विज्ञापन
यह पूछे जाने पर कि क्या शिवपाल सिंह यादव की सपा में पुनर्वापसी होगी, उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव दल के विधान मंडल के सदस्य हैं। वह सपा के ही विधायक हैं। अभी तक शिवपाल यादव को दल से निकाला नहीं गया है।
विज्ञापन