{"_id":"65e4316ad0279681fe05486a","slug":"leader-dr-mahendra-nath-pandey-inaugurated-development-works-in-ramnagar-industrial-area-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में बोले मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय: पहले पलायन करते थे उद्यमी, अब चमक रहीं औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में बोले मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय: पहले पलायन करते थे उद्यमी, अब चमक रहीं औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें
Sun, 03 Mar 2024 01:44 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:44 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में विकास कार्यों का लोकार्पण करने के बाद कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। वर्तमान की सरकार द्वारा औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें चमक रही हैं।
विज्ञापन
varanasi news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में विकास कार्यों का शनिवार को केंद्रीय मंत्री और रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने लोकार्पण किया। कहा कि औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करवाया जा रहा है। चंदौली को प्रदेश का मॉडल औद्योगिक हब बनाया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डॉ. महेंद्र पांडेय ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने कहा कि पूर्व की प्रदेश सरकार में उद्यमी चंदौली से पलायन कर रहे थे। सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने यहां की स्थिति देख उद्यमियों से मॉडल औद्योगिक क्षेत्र का वादा किया था। शनिवार को केंद्रीय मंत्री ने फेज-1 और फेज-2 में 1282.74 लाख व 5.5 करोड़ की लागत से कंक्रीट की सड़क बनवाई।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 में आरसीसी नाली पर 422.30 लाख, दोनों फेज में ले- आउट गाइड मैप, साइनएज लेन बोर्ड पर 170.58 लाख, औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 में प्रशासनिक भवन के जीर्णोद्धार का कार्य 40.23 लाख, फेज 1 और फेज 2 में सार्वजनिक शौचालय पर 18.67 लाख और पावर हाउस में लगे 10 एम बी ए का ट्रांसफॉर्मर आदि का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री का स्वागत यूपीसीडा के वरिष्ठ प्रबंधक आरके चौहान, अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने किया। देव ने यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में रमेश जायसवाल, चंद्रेश्वर जायसवाल, सतीश गुप्ता, अजय राय, पंकज बिजलानी, राकेश जायसवाल, जग्गनाथ, वैभव वर्मा, हरिवंश सिंह मौजूद रहे।