{"_id":"5f1eaee98ebc3e63c920a2fe","slug":"layout-started-in-panchayat-elections-apna-dal-s-formed-frontal-unit-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव को लेकर बिछनी शुरू हुई बिसात, अपना दल (एस) ने गठित की फ्रंटल इकाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव को लेकर बिछनी शुरू हुई बिसात, अपना दल (एस) ने गठित की फ्रंटल इकाई
Mon, 27 Jul 2020 04:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 27 Jul 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में पंचायत चुनाव फिलहाल भले ही कोरोना के चलते टल गए हों लेकिन गांवों में चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो चुकी है। तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत पंचायत चुनावों के लिए झोंकनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसी के तहत गांवों में अपना दल की मजबूती को लेकर पदाधिकारियों का गठन कर रहा है। शीर्ष नेतृत्व से मिली अनुमति के तहत अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने फ्रंटल इकाई का गठन किया है।
विज्ञापन
जिसमें युवा नेता जितेंद्र पटेल को युवा मंच का जिलाध्यक्ष, महिला मंच की जिलाध्यक्ष अनीता पटेल, गोवर्धन को विधि मंच का जिलाध्यक्ष, बनारसी सरोज को पंचायत मंच का जिलाध्यक्ष, किसान मंच का जिलाध्यक्ष शिरोमणि को, व्यापार मंच का जिलाध्यक्ष छोटेलाल पटेल बने, छात्र मंच का जिलाध्यक्ष जय सिंह को बनाया गया।
विज्ञापन
वहीं अनुसूचित जाति मंच का जिलाध्यक्ष राधेश्याम भारती और आईटी मंच का जिलाध्यक्ष विनोद पटेल को बनाया गया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और आगामी पंचायत चुनाव में दमदारी के साथ दमखम दिखाने का संकल्प लिया।