फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Laxmikant Dixit used solve discrepancy between Muhurta and dates he was given title of Ved Samrat

स्मृति शेष: मुहूर्त और तिथियों में विषमता का समाधान करते थे पंडित लक्ष्मीकांत, वेद सम्राट की मिली थी उपाधि

Sun, 23 Jun 2024 11:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 23 Jun 2024 11:51 AM IST
सार

Varanasi News: काशी के मूर्धन्य विद्वान पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित के निधन पर काशी का विद्वत समाज गमगीन है। विद्वानों की मानें तो गुरुजी के जाने से समाज की बहुत बड़ी क्षति हुई है।

विज्ञापन
Laxmikant Dixit used solve discrepancy between Muhurta and dates he was given title of Ved Samrat
वेदमूर्ति पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेदमूर्ति पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित के निधन से संपूर्ण विप्र समाज मर्माहत है। दशाश्वमेध स्थित शास्त्रार्थ महाविद्यालय में आयोजित एक शोक सभा में विप्र समाज के संयोजक डॉ. पवन कुमार शुक्ल ने कहा कि जब भी किसी विशेष मुहूर्त अथवा पर्व विशेष की तिथियों में विषमता उत्पन्न होती थी तो उस वक्त काशी के विद्वतजन वैदिकगण पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित से ही समाधान कराते थे और उनके बताए निर्णय पर सभी सहमत हो जाते थे। 

विज्ञापन


सभा की अध्यक्षता डॉ. सारनाथ पांडेय ने की। इस अवसर पर डॉ. विनोद राव पाठक, डॉ.गणेश दत्त शास्त्री, आचार्य विशाल ओंढेंकर, षडानन पाठक, विकास दीक्षित, अशोक कुमार आदि ने भी अपने-अपने उद्बोधन से पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन


संस्कृत विद्यालय शिक्षक समिति (उत्तर प्रदेश) के अध्यक्ष व श्री काशी विद्वत परिषद के मंत्री पूर्व प्राचार्य डॉ. गणेश दत्त शास्त्री ने कहा कि काशी के मूर्धन्य वैदिक श्रौत-स्मार्त, संस्कृत व कर्मकांड विशेषज्ञ यजुर्वेदाध्यापक पं. लक्ष्मीकांत दीक्षित के शिवसायुज्य से सनातन जगत की अपूरणीय क्षति हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

राममंदिर की प्राणप्रतिष्ठा कराने वाले पं. लक्ष्मीकांत दीक्षित

अयोध्या में 500 साल बाद भगवान राम के विग्रह और मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले काशी के कर्मकांडी, शुक्ल यजुर्वेद के विद्वान पं. लक्ष्मीकांत दीक्षित (82) का निधन शनिवार की सुबह सात बजे हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत काशी के विद्वानों ने शोक जताया है।

पं. लक्ष्मीकांत दीक्षित की अंतिम यात्रा शनिवार को मंगला गौरी स्थित निवास स्थान से मणिकर्णिका घाट के लिए निकली। उनके अंतिम यात्रा में पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ और विरेश्वर शास्त्री सहित काशी के वैदिक विद्वान, कर्मकांडी और साधु-संत भी शामिल हुए। 

मणिकर्णिका घाट पर उनके ज्येष्ठ पुत्र जयकृष्ण दीक्षित ने उन्हें मुखाग्नि दी। जयकृष्ण दीक्षित ने बताया कि पिताज सुबह स्नान कर रहे थे। इसी दौरान उनको चक्कर आया और शरीर शांत हो गया। वह लंबे समय से बीमार भी चल रहे थे। 

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में वह मुख्य आचार्य थे। उनके मार्गदर्शन में ही 121 पुजारियों ने प्राण-प्रतिष्ठा के सभी अनुष्ठान पूरे कराए थे। रामलला का दंडवत करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित का आशीर्वाद भी लिया था।

श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण में भी थे शामिल

Laxmikant Dixit used solve discrepancy between Muhurta and dates he was given title of Ved Samrat
अयोध्या में पं. लक्ष्मीकांत दीक्षित से मिलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण में भी शामिल थे। उनके पूर्वजों ने नागपुर और नासिक रियासत में भी धार्मिक अनुष्ठान कराए थे। लक्ष्मीकांत दीक्षित पूजा पद्धति में सिद्धहस्त और वाराणसी के मीरघाट स्थित सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य थे। 

लक्ष्मीकांत दीक्षित पूजा-पद्धति की सभी विधाओं में सिद्धहस्त माने जाते थे। पंडित लक्ष्मीकांत मूल रूप से महाराष्ट्र के सोलापुर के रहने वाले थे, लेकिन उनका परिवार कई पीढ़ियों से वाराणसी में रह रहा है। उन्होंने अपने चाचा गणेश दीक्षित से वेद और अनुष्ठान की दीक्षा ली थी।

मुरादाबाद में हुआ था जन्म, वेद सम्राट सहित कई पुरस्कार मिले थे

शुक्ल यजुर्वेद के प्रख्यात विद्वान पं. लक्ष्मीकांत दीक्षित का जन्म सन 1942 में मुरादाबाद में हुआ था। उनके पिता का नाम वेदमूर्ति मथुरानाथ दीक्षित और माता का नाम रुक्मिणी दीक्षित था। वह भारत के सभी प्रमुख शहरों के अलावा नेपाल में होने वाले वैदिक अनुष्ठान में बतौर आचार्य शामिल होते थे। 

मीरघाट स्थित सांगवेद विद्यालय में आचार्य रहे पं. दीक्षित शुक्ल यजुर्वेद के चुनिंदा विद्वानों में शामिल थे। उन्हें वेद सम्राट, वैदिक भूषण, वैदिक रत्न, देवी अहिल्याबाई राष्ट्रीय पुरस्कार और स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती समेत कई सम्मान भी मिले थे। इसके साथ ही चारों शंकराचार्य ने भी उनको सम्मानित किया था।

पंडित दीक्षित ने ही संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में यज्ञशाला का निर्माण कराया था। स्वामी करपात्री जी महाराज एवं निरंजनदेव तीर्थ स्वामी का उनको विशेष अनुग्रह प्राप्त था।

आत्मा की शांति के लिए बाबा विश्वनाथ से की प्रार्थना

काशी के मूर्धन्य वैदिक श्रौत-स्मार्त कर्मकांड विशेषज्ञ सांगवेद विद्यालय के यजुर्वेदाध्यापक लक्ष्मीकांत दीक्षित के शिवसायुज्य (निधन) से सनातनी जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। पंडित दीक्षित के आचार्यत्व में विगत 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला की प्राणप्रतिष्ठा हुई थी। कीर्तिशेष दीक्षित की दिवंगत आत्मा की शाश्वत शांति के लिए सांगवेद विद्यालय परिवार और श्रीगीर्वाणवाग्वर्धिनी सभा की ओर से बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है।

विद्वत समाज ने जताया शोक
श्री काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने पं. लक्ष्मीकांत दीक्षित के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि यह काशी के लिए अपूरणीय क्षति है।

काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय, सदस्य पं. दीपक मालवीय, प्रो. रामनारायण द्विवेदी, धर्मसंघ के महामंत्री जगजीतन पांडेय, श्री सत्यनारायण तुलसी मानस मंदिर के पुस्तकालयाध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद समेत समस्त विद्वत समाज ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed