फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Law and order is deteriorating in india Marxist Communist Party staged protest submitted memorandum

UP News: 'देश में बिगड़ रही है कानून व्यवस्था', माकपा ने किया प्रदर्शन; जुलूस निकाल सौंपा ज्ञापन

Fri, 09 May 2025 05:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 09 May 2025 05:09 PM IST
सार

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की बर्बादी की तरफ ध्यान न देकर धार्मिक ध्रुवीकरण की सियासत कर रही है, जिसके खिलाफ संघर्ष तेज करना होगा।

विज्ञापन
Law and order is deteriorating in india Marxist Communist Party staged protest submitted memorandum
यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जताते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलेक्ट्रेट पर शुक्रवार को  मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्यव्यापी आह्वान पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए माकपा के नेताओं ने कहा कि योगीराज में दलित महिलाओं, अल्पसंख्यकों पर हमले की बाढ़ सी आ गई है। 

विज्ञापन




बिगड़ती कानून व्यवस्था के चलते कमजोर वर्गों को न्याय मिलना मुश्किल हो गया है। बनारस, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, नजीबाबाद, संभल आदि जिलों की दर्दनाक घटना इसका उदाहरण है। प्रशासन अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय पीड़ितों के विरुद्ध नफरती अभियान चला रही है और निर्दोष परिवारों के घर मकान को ध्वस्त कर उन्हें संवैधानिक अधिकारों और सुरक्षा से वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शन में पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत पर दुख व्यक्त कर एक मिनट का मौन रखा और कहा कि हत्यारे को दंडित करने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए।किसान नेता राकेश टिकट पर मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक तत्वों द्वारा प्राण लेवा हमले और उनकी पगड़ी गिरने की कड़ी निंदा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन सभा को माकपा जिला मंत्री अब्दुल अजीम खां, रामजी सिंह, बसंत कुमार, शिवाकांत मिश्रा, वीरेंद्र कुमार, कैलाश चौहान, दीनानाथ मौर्य, विद्याधर कुशवाहा, सिकंदर, दिव्य कुमार, रामसूरत प्रजापति, रोधन चौहान, जय हिंद राजभर, शैलेश कुमार परशुराम, श्रवण कुमार, मोहम्मद हसन आदि लोगों ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed