फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Late night, CM Yogi did the terrestrial inspection of Varanasi projects to be a reality

देर रात सीएम योगी ने परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण कर जानी हकीकत

Mon, 08 Feb 2021 12:04 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 08 Feb 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Late night, CM Yogi did the terrestrial inspection of Varanasi projects to be a reality
निरीक्षण करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर भ्रमण कर परियोजनाओं के प्रगति की हकीकत जानी। करीब दो घंटे के निरीक्षण के दौरान अफसरों की सांसें थमी रही। हालांकि देर रात निरीक्षण पूरा होने के बाद सबने राहत की सांस ली। सीएम ने परियोजनाओं को समय से पूरा करने का निर्देश दिया और चेतावनी दी कि इसमें लापरवाही पर जिम्मेदारी तय होगी।

विज्ञापन

समय- रात 9.15 बजे
स्थान- काशी विश्वनाथ मंदिर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को देर रात 9.15 बजे वाराणसी शहर में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने निकले। निरीक्षण के दौरान वे सबसे पहले कालभैरव मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन किये। तत्पश्चात श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया तथा श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण कार्य के प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। अगस्त 2021 तक हर हालत में पूरा कराए जाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने मणिकर्णिका घाट तक पैदल चलकर गए और मां गंगा को प्रणाम कर कराए जा रहे कामों को देखा। कॉरिडोर निर्माण कार्य प्रगति की कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन

समय-10.15 बजे
स्थान-पिपलानी कटरा

कबीरचौरा स्थित पिपलानी कटरा के पास हो रहे शाही नाला के सफाई एवं निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर तत्काल शाही नाला के कार्य को पूरा कराए जाने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि कई बार इस काम की समयसीमा बढ़ाई जा चुकी है। अब मई तक हर हाल में काम पूरा होना चाहिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही पर अब अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

समय- 10.40 बजे
स्थान- खिड़किया घाट

मुख्यमंत्री ने खिड़किया घाट पर बनाए जा रहे सीएनजी पंप और घाट के सौंदर्यीकरण का जायजा लिया। गंगा किनारे तक निर्माण कार्य को देखने के बाद वे वहां बनाए गए पांडाल में पहुंचे। यहां ऑडियो विजुअल प्रजेंटेंशन के माध्यम से पूरी परियोजना को देखा। उन्होंने कहा, सीएनजी नावों के संचालन से गंगा में प्रदूषण रुकेगा। इसे गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय से पूरा किया जाए। यहां भी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने प्रस्तुतीकरण कर जानकारी दी। सर्किट हाउस लौटने से पहले सिटी स्टेशन के पास सड़क निर्माण के काम का भी निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed