फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Last date is over in Kashi Vidyapeeth, about 10 thousand students of five districts including Varanasi could not apply

काशी विद्यापीठ: अंतिम तिथि खत्म, वाराणसी समेत पांचों जिलों के लगभग 10 हजार छात्र नहीं कर सके आवेदन

Wed, 02 Mar 2022 09:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Mar 2022 09:35 PM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ  में ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने का मौका दो मार्च तक ही था। एक मार्च को महाशिवरात्रि पर अवकाश के कारण तमाम विद्यार्थी अब तक आवेदन की हार्ड कापी भी नहीं जमा कर सके हैं। 
 

विज्ञापन
Last date is over in Kashi Vidyapeeth, about 10 thousand students of five districts including Varanasi could not apply
mahatma gandh kashi vidyapeeth varanasi - फोटो : amar ujala

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से लगातार तिथियां बढ़ाने के बाद भी लगभग 10 हजार छात्र परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए हैं। ऑनलाइन परीक्षा आवेदन करने की तिथि बीतने के बाद छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इसे बढ़ाने की गुहार लगाई है।  

विज्ञापन


विद्यापीठ में स्नातक के बीए, बीकाम, बीएससी प्रथम सेमेस्टर, बीए-बीएड व बीएससी-बीएड प्रथम व तृतीय सेमेस्टर, बीएफए, बीम्यूज, बीए (ऑनर्स) मासकाम की वार्षिक परीक्षा तथा स्नातक द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों को एक मार्च तक आवेदन पत्र की हार्ड कापी संबंधित कॉलेजों में जमा करने का निर्देश दिया गया था। 
विज्ञापन


वहीं, ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने का मौका दो मार्च तक ही था। एक मार्च को महाशिवरात्रि पर अवकाश के कारण तमाम विद्यार्थी अब तक आवेदन की हार्ड कापी भी नहीं जमा कर सके हैं। इसे देख छात्रों ने कुलसचिव से परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन का डाटा तैयार कराया जा रहा

छात्रों का दावा कि रिक्त सीटों पर दाखिला 25 फरवरी तक हुआ है। यूजी और पीजी की सेमेस्टर परीक्षा में वाराणसी सहित पांच जिलों में लगभग तीन लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। अभी तक करीब 2,90,000 परीक्षा फार्म भरे गए हैं।  जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन मांग पर विचार कर रहा है। आवेदन का डाटा तैयार कराया जा रहा है। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। 

विद्यापीठ में मिलेगी डिजिटल नोटिस बोर्ड पर जानकारी

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अब छात्रों को डिजिटल नोटिस बोर्ड पर जानकारी मिलेगी। कुलपति प्रो. एके त्यागी की पहल पर विश्वविद्यालय परिसर में दो डिजिटल नोटिस बोर्ड लगाए गए हैं। विश्वविद्यालय की संपूर्ण सूचनाओं को अब नोटिस बोर्ड पर डिस्प्ले कराया जाएगा।

जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि पहला डिजिटल नोटिस बोर्ड मानविकी संकाय और दूसरा पंत प्रशासनिक भवन के सामने स्थापित किया गया है। दोनों नोटिस बोर्ड पर विश्वविद्यालय से जुड़ी सभी खबरों का नियमित रूप से डिस्प्ले किया जाएगा। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed