{"_id":"5ee3b6a28ebc3e42b62cfc9d","slug":"large-stone-base-found-under-a-shivling-excavation-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मुखी शिवलिंग के नीचे मिला बड़े पत्थर का आधार, बभनियाव में सातवें गड्ढे की खुदाई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मुखी शिवलिंग के नीचे मिला बड़े पत्थर का आधार, बभनियाव में सातवें गड्ढे की खुदाई बंद
Fri, 12 Jun 2020 10:39 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
खोदाई में मिली एक मुखी शिवलिंग।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी जिले के बभनियाव गांव में चल रहे उत्खनन कार्य में मिले एकमुखी शिवलिंग की साफ-सफाई के बाद उसके नीचे की ओर खुदाई की गई। इस दौरान परिक्रमा पथ के नीचे विशाल पत्थर का आधार मिला है। ये काफी मजबूत है। हालांकि अभी पूरी तरह पत्थर के नीचे तक नहीं पहुंचा जा सका है।
विज्ञापन
नीचे की ओर जब खुदाई की गई तो नीचे बड़े मजबूत पत्थर का आधार दिखाई पड़ा है। उत्खनन कार्य की निगरानी कर रहे काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एके सिंह ने कहा कि शनिवार को इस आधार की जानकारी ठीक से प्राप्त हो पाएगी। वैसे परिक्रमा पथ के नीचे विशाल पत्थर का आधार मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सातवें गड्ढे की खुदाई में भिन्न भिन्न प्रकार के मिट्टी के मनके मिले हैं। इसमें कुछ टूटे-फूटी प्राचीन सामग्री मिली है। अब इसमें और अवशेष मिलने की संभावना नहीं है। इससे इस गड्ढे की खुदाई बंद कर दी गई है।
विज्ञापन