{"_id":"64a2736314b5c46e08071ac3","slug":"large-consignment-of-drugs-seized-from-roadways-bus-in-varanasi-2023-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: रोडवेज की बस से नशीली दवाओं की बड़ी खेप जब्त, पूर्वांचल की सबसे बड़ी दवा मंडी में होनी थी डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: रोडवेज की बस से नशीली दवाओं की बड़ी खेप जब्त, पूर्वांचल की सबसे बड़ी दवा मंडी में होनी थी डिलीवरी
Mon, 03 Jul 2023 12:36 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:36 PM IST
सार
वाराणसी में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार सुबह रोडवेज की एक बस से नशीली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ ली। इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। दवा नारकोटिक्स श्रेणी की है। मामला सिगरा थाने पहुंच गया है।
विज्ञापन
सिगरा थाने में जब्त दवाओं के साथ अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार सुबह रोडवेज की एक बस से नशीली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ ली। पूर्वांचल की सबसे बड़ी दवा मंडी सप्तसागर में इसकी डिलीवरी होने वाली थी। दवा नारकोटिक्स श्रेणी की है। कागज भी सही नहीं है। मामला सिगरा थाने पहुंच गया है। जहां ड्रग इंस्पेक्टर की मौजदूगी में कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
ड्रग इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि जिस बस से दवा पकड़ी गई है वो कानपुर से आ रही थी। वाराणसी के रोडवेज बस स्टेशन से पकड़ी गई। दवा लाने के जो कागजात हैं, उसमें एंटीबायोटिक दवाइयां लिखी है, लेकिन मौके पर जांच के दौरान नशीली दवाएं मिली हैं।
विज्ञापन
दवाओं की खेप के साथ वाराणसी निवासी दो युवकों को पकड़ा गया है। सप्तसागर मंडी स्थित एक फर्म पर इन दवाओं की डिलीवरी होनी थी। पकड़ी गई दवा की कीमत करीब ढाई लाख है। अभी कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: संघ प्रमुख मोहन भागवत 18 जुलाई को वाराणसी आएंगे, संतों के सानिध्य में गुजारेंगे पांच दिन