Varanasi News: एनडी तिवारी के हत्यारोपी की दो करोड़ की जमीन कुर्क, शूटर मुठभेड़ में हुआ था ढेर
बीते साल पांच अप्रैल की रात जमीन कारोबारी एनडी तिवारी की कुरहुआ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पांच आरोपियों पर रोहनिया थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को हत्याकांड में आरोपी राजेंद्र सिंह उर्फ राजन की दो करोड़ की जमीन कुर्क कर ली गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के अखरी निवासी जमीन कारोबारी एनडी तिवारी हत्याकांड में आरोपी राजेंद्र सिंह उर्फ राजन की शनिवार को औढ़े में दो करोड़ तीन लाख मूल्य की जमीन कुर्क की गई। जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम सदर, सीओ सदर ने फोर्स के संग जमीन को कुर्क कराते हुए बोर्ड लगवाया। गैंगस्टर एक्ट के तहत ग्रामीण पुलिस और जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की।
अखरी निवासी एनडी तिवारी की कुरहुआ में पांच अप्रैल 2021 की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जमीन की रंजिश में मिर्जापुर के कुसहा निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ राजन के इशारे पर दो लाख इनामी बदमाश शूटर मनीष सिंह सोनू ने गोली मारी थी। सोनू को एसटीएफ ने 21 मार्च 2022 को मुठभेड़ में मार गिराया था।
कालोनाइजर एनडी तिवारी की हत्या में राजन सिंह, अखरी निवासी देवेंद्र सिंह, रमाशंकर सिंह उर्फ रिंकू, भुवालपुर निवासी आयुष शर्मा, जंसा के कुंडरिया निवासी हेमंत सिंह को पुलिस ने पिछले साल आठ अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। गैंग लीडर राजन समेत पांच आरोपियों पर दो दिसंबर 2021 में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ सदर विदुष सक्सेना के अनुसार अपराध से अर्जित 1.231 हेक्टेयर जमीन को कुर्क किया गया।
दहेज उत्पीड़न में पिता-पुत्र को चुनार पुलिस ने उठाया
दहेज उत्पीड़न मामले में मिर्जापुर पुलिस ने कपसेठी के सीखड़ी गांव में दबिश देकर पिता-पुत्र को हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस दोनों को अपने साथ चुनार ले गई। पुलिस के अनुसार पिता-पुत्र के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है, कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर दोनों को हिरासत में लिया गया। चुनार थाना के रामगढ़ निवासी लालजी की पुत्री की शादी कपसेठी के सीखड़ी में बालकुमार से हुई है। 2009 में विवाहिता ने पति, ससुर समेत अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।