फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Land not given even after taking 7.75 lakh rupees deed was given to another in varanasi

Varanasi: 7.75 लाख रुपये लेकर भी नहीं दी जमीन, दूसरे को कर दिया बैनामा, तीन के खिलाफ मुकदमा

Wed, 28 Feb 2024 05:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 28 Feb 2024 05:28 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के कोनिया (कज्जाकपुरा) निवासी अमरनाथ यादव ने बताया कि मकान बनवाने के लिए उन्हें जमीन की जरूरत थी। फखरुद्दीन खान के नाम पिंडरा तहसील के मौजा पूरबपुर, परगना अठगावा में जमीन थी। उसे वह 11 लाख रुपये में बेच रहा था। उसने 40 हजार रुपये एडवांस भी लिए।

विज्ञापन
Land not given even after taking 7.75 lakh rupees deed was given to another in varanasi
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में जमीन का सौदा तय करने के बाद खरीदार से सात लाख 75 हजार रुपये तीन लोगों ने लिया, लेकिन जमीन नहीं दी। तीन लोगों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जिले के कोनिया (कज्जाकपुरा) निवासी अमरनाथ यादव ने बताया कि मकान बनवाने के लिए उन्हें जमीन की जरूरत थी। उनकी मुलाकात मकबूल आलम रोड खजुरी के बबलू, डिठोरी महाल, अर्दली बाजार के राशिद और गाजीपुर के चस्मरहमत स्कूल निवासी मोहम्मद फखरुद्दीन खान से हुई। तीनों ने बताया कि फखरुद्दीन खान के नाम पिंडरा तहसील के मौजा पूरबपुर, परगना अठगावा में जमीन है।
विज्ञापन


उसे वह 11 लाख रुपये में बेच रहा है। तीनों ने उनसे 40 हजार रुपये एडवांस लिया। 10 नवंबर, 2022 को 100 रुपये के स्टांप पेपर पर सट्टा इकरारनामा तैयार हुआ। 14 नवंबर, 2022 को नोटरी के समक्ष वह प्रमाणित भी हुआ। इसके बाद सितंबर 2023 तक तीनों को 7,75,000 रुपये कई किस्त में दिए। पैसा प्राप्त करने के बाद तीनों ने जमीन का बैनामा किसी अन्य को कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पूछने पर तीनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अपना पैसा भूल जाओ। तहरीर के आधार पर कैंट थाने की पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जमीन बेचने का झांसा देकर पांच लाख हड़पे

सिंधौरा के जलालपुर गांव में जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जलालपुर निवासी आनंद कुमार मिश्रा ने सिंधौरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आनंद ने बताया कि उनसे गांव के ही रामचंद्र पटेल ने कहा था कि बेटी की शादी करनी है। कुछ पैसे कम पड़ रहे हैं। इसलिए साढ़े चार बिस्वा जमीन बेचनी है।

छह लाख रुपये में सौदा तय हुआ और पांच लाख रुपये रामचंद्र ने ले लिया। लिखा पढ़ी में रामचंद्र ने यह तय किया कि तीन माह के अंदर अगर पैसा वापस नहीं किया तो चौथे महीने जमीन की रजिस्ट्री कर दूंगा। आनंद ने बताया कि लगभग एक साल बीत गए, रामचंद्र ने न पैसा जमा किया और न जमीन दी। अब पैसा वापस मांगने पर वह जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed