{"_id":"64bad2af631e1ce6290a10e4","slug":"land-acquisition-work-completed-for-freight-village-in-ramnagar-varanasi-news-c-20-vns1013-301914-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: रामनगर में फ्रेट विलेज के लिए भूमि अधिग्रहण का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: रामनगर में फ्रेट विलेज के लिए भूमि अधिग्रहण का काम पूरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर मल्टीमॉडल टर्मिनल के पास फ्रेट विलेज के लिए भूमि अधिग्रहण पूरा हो गया है। रामनगर के ताहिरपुर व मिल्कीपुर गांव में किसानों से 25.5 हेक्टेयर भूमि ली गई है। दो से तीन माह में भूमि पर कब्जा मिल जाएगा।
भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के वाराणसी कार्यालय प्रभारी आरसी पांडेय ने बताया कि भूमि अधिग्रहण का रास्ता साफ होने से रामनगर मल्टी मॉडल टर्मिनल से पेशेवर लॉजिस्टक्सि उद्योग के विकास के लिए काम तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
रामनगर के राल्हूपुर में 200 करोड़ रुपये से 30 हेक्टेयर में फ्रेट विलेज प्रस्तावित है। पहले चरण में मिल्कीपुर व ताहिरपुर जबकि दूसरे चरण में रसूलागंज की 30 एकड़ भूमि का अधिग्रहण होगा। फ्रेट विलेज में वेयर हाउस, कार्गो स्टोरेज, पैकेजिंग-रैपरिंग, कोल्ड स्टोरेज का निर्माण होगा। टर्मिनल को सड़क और रेल मार्ग से जोड़ा जाएगा। रामनगर बंदरगाह से व्यावसायिक गतिविधियां तेज होने पर हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। जलमार्ग से वस्तुओं की ढुलाई सस्ती होगी, इसका फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा।
विज्ञापन