फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lakhimpur Kheri case: Congressmen boiled over Priyanka arrest and misbehavior, took out on foot, many detained 

लखीमपुर खीरी कांड: प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी और दुर्व्यवहार पर उबले कांग्रेसी, वाराणसी में निकाली पदयात्रा, कई हिरासत में

Tue, 05 Oct 2021 12:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 05 Oct 2021 12:48 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेकर मृतक किसानों से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में प्रदर्शन किया। इस दौरान कई कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिन्हें निजी मुचलके पर रिहा किया गया।

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri case: Congressmen boiled over Priyanka arrest and misbehavior, took out on foot, many detained 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को वाराणसी में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि योगी सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने प्रियंका गांधी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उनको गिरफ्तार कर लिया है। प्रदर्शन करने वाले नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और देर शाम सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन


सोमवार को महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में झंडा बैनर के साथ इकट्ठा होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि सरकार जन विरोधी कार्य कर रही है। किसी भी नेता को प्रभावित लोगों ने मिलने से रोक रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जौनपुर: इंजेक्शन लगवाने के बाद घर पहुंची युवती की गई जान, परिजनों का हंगामा, माता-पिता की पहले हो चुकी है मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


पदयात्रा निकालते हुए लगाया जाम
नारे लगाते हुए कांग्रेसियों ने लहुराबीर आजाद पार्क से पदयात्रा निकाली और मलदहिया चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी को रिहा करो योगी सरकार इस्तीफा दो के नारे लगाकर प्रदेश सरकार को चेतावनी दी। इसी दौरान चेतगंज जैतपुरा थाना प्रभारियों के संग सीओ भी भारी पुलिस बल के साथ आजाद पार्क पहुंच गए।

पुलिस को देख कार्यकर्ता हुए उग्र

पुलिस को देखते ही धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी और उग्र हो गए और जोर -जोर से नारेबाजी करने लगे। इस दौरान बीजेपी सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे। धरना प्रदर्शन के दौरान छत्तीसगढ़ के मंत्री राजेश तिवारी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, साजिद अली अंसारी, शैलेंद्र सिंह, रईस अहमद, पूनम कुंडू, अनुपम राय, विनीत चौबे, विश्वविजय सिंह, विपिन मेहता, राजेश्वर पटेल, नीरज कुंदन, तनु यादव,प्रमोद पांडेय, अनिल श्रीवास्तव,रेखा शर्मा,अनुराधा यादव,रितु पांडेय, हसन मेंहदी कब्बन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed