{"_id":"61d4a1f66e362f1b7c40b5c4","slug":"lahartara-to-dlw-road-closed-for-a-month-decision-taken-for-phulwaria-four-lane-construction-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: लहरतारा से डीएलडब्ल्यू मार्ग एक महीने के लिए बंद, फुलवरिया फोरलेन निर्माण कार्य के लिए लिया गया फैसला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: लहरतारा से डीएलडब्ल्यू मार्ग एक महीने के लिए बंद, फुलवरिया फोरलेन निर्माण कार्य के लिए लिया गया फैसला
Wed, 05 Jan 2022 01:07 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:07 AM IST
सार
इस दौरान यातायात को बेहतर करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान लगाए गए हैं। जो जाम वाले इलाके में यातायात को रेगुलेट करेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में फुलवरिया फोरलेन के निर्माण कार्य के लिए लहरतारा से डीएलडब्ल्यू मार्ग का कुछ हिस्सा एक महीने के लिए बंद किया गया है। इस मार्ग पर पर जितने क्षेत्र में निर्माण कार्य होगा उतने क्षेत्र में किसी प्रकार के वाहन नहीं चलेंगे। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर सूरज गर्ग ने बताया कि चौकाघाट हादसे से सबक लेते हुए सुरक्षा पहलुओं पर अधिक जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
निर्माण कार्य के दौरान किसी प्रकार का हादसा न हो इसे ध्यान में रखकर लहरतारा से डीएलडब्ल्यू मार्ग को बंद किया गया है। इसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले और व्यापार करने वालों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में महमूरगंज मिलेगा। इसके चलते मंडुवाडीह और चांदपुर के आस पास इलाके में जाम की समस्या रहेगी। दरअसल नई डिजाइन के चलते फोरलेन को जीटी रोड पार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके चलते किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए इसे ध्यान में रखकर रास्ता बंद किया जा रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा और एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने बताया कि जनहित में ध्यान में रखकर एक महीने रास्ता बंद करने की अनुमति दी गई है। इस दौरान यातायात को बेहतर करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान लगाए गए हैं। जो जाम वाले इलाके में यातायात को रेगुलेट करेंगे।
विज्ञापन