{"_id":"60f9abedd17a1f69315f8a3d","slug":"lady-doctor-murder-case-in-varanasi-accused-devar-and-servant-sent-to-jail-police-interrogation-with-father-in-law-and-other-relatives","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में महिला चिकित्सक की हत्या: जेल गए आरोपित देवर और नौकर, ससुर सहित अन्य परिजनों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में महिला चिकित्सक की हत्या: जेल गए आरोपित देवर और नौकर, ससुर सहित अन्य परिजनों से पूछताछ
Thu, 22 Jul 2021 11:03 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:03 PM IST
सार
महिला चिकित्सक के पति डॉ अंजनी दत्ता ने भाई अनिल दत्ता, नौकर रौशन चौधरी, पिता डॉ रजनीकांत दत्ता, भाई अमित दत्ता और आशीष दत्ता को नामजद किया है। वहीं एहतियातन घर पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
आरोपी देवर और मृतका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के महमूरगंज स्थित संत रघुवर नगर कॉलोनी में बुधवार सुबह महिला चिकित्सक डॉ. सपना दत्ता गुप्ता की हत्या में आरोपित देवर अनिल दता और नौकर रौशन चौधरी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। हत्या में नामजद ससुर डॉ रजनीकांत दत्ता सहित अन्य परिजनों से पुलिस ने पूछताछ की। वहीं एहतियातन घर पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार सुबह देवर अनिल दता ने अपने नौकर रौशन चौधरी के साथ संत रघुवर स्थित क्लिनिक के अंदर ही डॉ सपना की संपत्ति विवाद में हत्या कर दी थी। महिला चिकित्सक के पति डॉ अंजनी दत्ता ने भाई अनिल दत्ता, नौकर रौशन चौधरी, पिता डॉ रजनीकांत दत्ता, भाई अमित दत्ता और आशीष दत्ता को भी नामजद किया है। सिगरा पुलिस पिता से घटना के बारे में कई घंटे तक पूछताछ की। वहीं अन्य भाई घटना के बाद से गायब हैं।
विज्ञापन
दत्ता डाइगोनोस्टिक सेंटर चलाने वाली डॉ. सपना दत्ता गुप्ता की हत्या की असल वजह ससुर डॉ. रजनीकांत दत्ता की छह करोड़ की संपत्ति और काशी विद्यापीठ स्थित एक बैंक में 80 लाख की एफडी है। इसी संपत्ति पर हक को लेकर डॉ. सपना और देवर अनिल सहित तीन अन्य भाइयों से विवाद चल रहा था। वारदात से दो दिन पूर्व भाभी और देवर के बीच मारपीट भी हुई थी और दोनों तरफ से सिगरा थाने में तहरीर भी पड़ी थी। बुधवार को डॉ. सपना दत्ता गुप्ता आरोपी देवर खुद सिगरा थाने पहुंच गया था।
विज्ञापन
बेटी बोली- मां ने बहुत कुछ बर्दाश्त किया
बीएचयू स्थित पोस्टमार्टम के बाहर दोनों बेटियां मान्या और अनन्या ने कहा कि मेरी मां ने 20 साल तक बहुत बर्दाश्त किया। मां जवाब देना जानती थीं, लेकिन पापा के कारण शांत रहतीं थीं। परिवार के लोगों ने काफी प्रताड़ित किया। जिसकी कभी कल्पना नहीं थी। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे सपना दता के दो रिश्तेदारों ने आपस में बातचीत के दौरान कहा कि डॉ. सपना दत्ता ने प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दता परिजनों की नाराजगी कम होने के बजाय बढ़ती ही गई। जिसका खामियाजा सपना को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।