फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lady daroga dismissed in Varanasi she Was arrested red handed taking bribe of RS 20 thousand

वाराणसी में महिला दरोगा बर्खास्त: 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ हुई थी गिरफ्तार, तीन साल बाद कार्रवाई

Wed, 22 Dec 2021 09:46 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 22 Dec 2021 09:46 AM IST
सार

वाराणसी के महिला थाने में तैनाती के दौरान 20 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ी गई उप निरीक्षक गीता यादव  को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
lady daroga dismissed in Varanasi she Was arrested red handed taking bribe of RS 20 thousand
उप निरीक्षक गीता यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन साल पूर्व नवंबर 2017 में महिला थाने में तैनाती के दौरान 20 हजार रुपये घूस लेने मामले में उप निरीक्षक गीता यादव को बर्खास्त कर दिया गया। वाराणसी के अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय सुभाष चंद्र दुबे के आदेश पर महिला दरोगा को बर्खास्त किया गया। वहीं शिवपुर भरलाई के रहने वाले पीड़ित अभिषेक पाठक को तीन साल बाद न्याय मिला।

विज्ञापन


 2017 में भरलाई निवासी अभिषेक पाठक का आरोप था कि एक मामले में उप निरीक्षक गीता यादव पैसे की मांग करती थी, वहीं पीड़ित ने इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी इकाई में प्रार्थना पत्र भी दिया। 21 नवंबर 2017 को शिकायतकर्ता अभिषेक पाठक के मकान से उप निरीक्षक को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


महिला दरोगा ने स्पष्टीकरण देने में लगाए एक माह
इस बीच तत्कालीन विवेचना निरीक्षक रामसागर राम ने 18 जनवरी 2018 को आरोप पत्र भी दाखिल किया था। इसकी प्रारंभिक जांच सीओ कोतवाली ने की थी। इसके बाद दो और सीओ ने भी रिपोर्ट लगाई। 10 जून 2021 को कमिश्नरेट के अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल अनुराग दर्शन ने उप निरीक्षक गीता पर लगे आरोप को सही पाया और पदमुक्त करते हुए दंड प्रस्तावित किया था। इसके बाद 15 दिनों का महिला दरोगा को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का मौका दिया गया, महिला दरोगा ने एक माह का वक्त लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक निलंबित

बगैर सूचना के लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे उप निरीक्षक मनोज कुमार को डीसीपी मुख्यालय ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। डीसीपी अमित कुमार के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed