वाराणसी: रंगेहाथ पकड़ी गई महिला चेन स्नेचर, पुलिस के सामने किया हाईवोल्टेज ड्रामा
वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित कौड़ी माता मंदिर में शुक्रवार सुबह दर्शन-पूजन करने पहुंची महिला श्रद्धालु के गले से चेन काटते समय महिला स्नैचर पकड़ी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित कौड़िया माता मंदिर में दर्शन पूजन के दौरान शुक्रवार सुबह महिला दर्शनार्थी के गले से चेन काटते समय एक महिला स्नेचर को लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान पहुंची भेलूपुर पुलिस को सुपुर्द किया। पुलिस ने मौके से चार महिला और एक बच्ची को हिरासत में लिया। सभी से पूछताछ की जा रही है।
भेलूपुर थाना अंतर्गत दुर्गाकुंड के कौड़िया माता मंदिर में दक्षिण भारतीय से श्रद्धालुओं का समूह दर्शन पूजन को आया हुआ था। दर्शन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला ने दर्शनार्थी के गले से चेन काटने का प्रयास करने लगी। इस दौरान भीड़ में पीछे से कुछ महिलाओं ने देखा तो शोर मचाया, तब तक मंदिर के पुजारी और अन्य लोगों ने उक्त महिला स्नेचर को पकड़ लिया। महिला के पकड़े जाने के बाद उसके साथ आई अन्य तीन महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
सूचना पाकर दुर्गाकुंड चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और चार महिलाओं और उनके साथ एक बच्ची को हिरासत में लिया। चौकी पर लाकर पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम और पते के बारे में गलत जानकारी दी।
जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो सभी ने अपना पता मुगलसराय, चंदौली बताया। भेलूपुर पुलिस के अनुसार दर्शनार्थी महिला ने कोई तहरीर नहीं दी। हालांकि हिरासत में ली गई चार महिलाओं से
पूछताछ की जा रही है।