फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lack of labor in industrial units, 50 percent production affected

औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों की कमी, 50 फीसदी उत्पादन प्रभावित

Sat, 01 May 2021 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Lack of labor in industrial units, 50 percent production affected
वाराणसी। औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन कार्य प्रभावित हो गया है। अधिकतर इकाइयों में श्रमिकों व कामगारों के नहीं होने से दिक्कतें आ रही हैं। खास कर खाद्य पदार्थ से जुड़ी इकाइयों में श्रमिकों की कमी है। लगभग 50 फीसदी तक उत्पादन कम हो गया है। दुकानों के बंद होने और तीन दिन बंदी के चलते व्यापारियों की ओर से माल का ऑर्डर नहीं मिल रहा है। होली के पहले भेजे गए माल की पूंजी फंस गई है। उद्यमियों को भुगतान नहीं हो रहा है। इस वजह से उद्यमी उत्पादन पर जोर नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

उद्यमियों के अनुसार, 10 से 12 राज्यों में लॉकडाउन जैसी स्थिति में बिके माल का भुगतान नहीं हो पा रहा है। ऑर्डर भी रोजाना निरस्त हो रहे हैं। दी स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भाटिया व महासचिव नीरज पारिख ने बताया कि इकाइयों में श्रमिक व कामगार कार्य करने को तैयार नहीं है। लगातार उनकी संख्या कम हो रही है। पहले का भुगतान भी फंसा हुआ है। बाजार खुल नहीं रहे हैं तो ऑर्डर भी रद हो रहे हैं। लगभग सभी इकाइयों में यही हाल है। सरकार से राहत की दरकार है। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने बताया कि बिहार-झारखंड के कामगार व श्रमिक होली पर घर गए तो वापस आने को तैयार नहीं है। जो लौटे हैं उनकी संख्या बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed