फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   labour procession march on the occasion of world labour day

मजदूर दिवस पर श्रमिकों ने हक के लिए बुलंद की आवाज, कई जगह निकाले जुलूस

Mon, 01 May 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 01 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
labour procession march on the occasion of world labour day
श्रमिकों ने हक के लिए बुलंद की आवाज - फोटो : अमर उजाला
 मजदूर दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रमिक संगठनों ने सोमवार को अपने हक और अधिकार के लिए आवाज बुलंद की। जुलूस निकाले, सभा की और सरकार की नीतियों पर हमला बोला। काम का समय निर्धारित करने, न्यूनतम वेतनमान दिलाने और श्रम कानूनों का पालन, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।
विज्ञापन


अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के प्रदेश सचिव अजय मुखर्जी के नेतृत्व में मजदूर दिवस पर भदैनी से गोदौलिया तक जुलूस निकाला।

वहां आयोजित सभा में मुखर्जी ने मजदूर दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग की। वहीं दूसरी ओर शाम को लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में विभिन्न श्रमिक संगठनों की ओर से भी सभा की गई।
विज्ञापन


 भेलूपुर में जिला कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविंद मिश्रा एवं पदाधिकारियों की ओर से श्रमिकों का सम्मान किया गया।  उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन की ओर से स्टेशन परिसर में मशाल जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत मजदूर संगठन और विद्युत संविदा मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों और संविदा कर्मचारियों के साथ भेदभाव पर नाराजगी जताई।  मजदूर दिवस पर विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने मजदूरों की हिमायत की।

अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली के लिए उपवास रखा। सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि पुरानी पेंशन हम सभी का हक है और हम इसे हर हाल में लेकर रहेंगे। 

मजदूर दिवस पर शहीद मजदूरों को दी श्रध्दांजलि

labour procession march on the occasion of world labour day
मजदूर दिवस पर श्रमिकों ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से सोमवार को वरुणा पुल से कचहरी, विकास प्राधिकरण से शास्त्री घाट तक जुलूस निकाला गया। यहां हुई सभा में जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता ने कहा कि एक मई 1886 को अमेरिका के शिकागो में मजदूरों ने एतिहासिक हड़ताल की थी। मजदूरों पर गोली चलाई गई जिसमें कई मजदूरों की जान चली गई थी। श्रमिकों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रमिक एक जुटता पर बल दिया गया। 

भेलूपुर में भारतीय जीवन बीमा निगम मंडल कार्यालय में मजदूर दिवस पर एलआईसी वर्कर्स यूनियन वाराणसी डिवीजन की  तरफ से दोपहर 1.30 बजे आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें शिकागो के शहीदों के साथ अमर हुए सैनिकों को श्रध्दांजलि दी गई।
सभा में संगठन के महामंत्री सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार ने विदेशी उद्योगपतियों को खुश करने के लिए बीमा उद्योग में 49 फिसदी एफडीआई लागू कर दिया। श्रम कानूनों में मनमाने तरीके से परिवर्तन किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed