फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   labour killed in road accident in ram nagar at varanasi

'रोटी' के लिए घर से निकले मजदूर का मौत ने रोका रास्ता, चार अन्य साथियों की बची जान

Sat, 19 Jan 2019 12:07 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Sat, 19 Jan 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
labour killed in road accident in ram nagar at varanasi
वाराणसी के रामनगर में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि उसके चार साथियों की जान बाल बाल बची। सूचना पाकर रामनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सभी बिहार के जिला गोपालगंज थाना वरौली के गांव मुगल विरैंचा के रहने वाले थे। ये सभी रामनगर के औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में काम करते थे। हाल ही में सभी छुट्टी पर घर गए थे। शुक्रवार सुबह सभी ट्रेन से पीडीडीयू नगर पहुंचे।
विज्ञापन


बिहार के गोपालगंज जिला के वरौली थाना के मुगल विरैंचा गांव का रहने वाला जितेंद्र भगत (35) रामनगर के औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करता था। बीते दिनों वह छुट्टी लेकर अपने घर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को वह बिहार के ही चंदन, विपिन, सोनू और कृष्ण महतो के साथ ट्रेन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रेलवे स्टेशन पहुंचा। इसके बाद स्टेशन से आटो रिजर्व कर सभी रामनगर जा रहे थे। ऑटो जैसे ही कोदोपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो पड़ाव की ओर तेज गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।


टक्कर से ऑटो में आगे बैठा जितेंद्र सड़क के बीच गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक जितेंद्र के सिर को रौंदते हुए तेजी से निकल गया। पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed