फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   laborer sleeping on roadside was crushed to death by vehicle in varanasi

Varanasi: सड़क किनारे सो रहे मजदूर की वाहन से कुचलकर मौत, ग्रामीणों ने चालक के साथ की मारपीट

Fri, 01 Sep 2023 12:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Sep 2023 12:40 PM IST
सार

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में बीती रात अज्ञात वाहन से कुचलकर सीमेंट गोदाम में काम करने वाले मजदूर की मौत हो गई। वह सड़क किनारे सो रहा था। 

विज्ञापन
laborer sleeping on roadside was crushed to death by vehicle in varanasi
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में बीती रात अज्ञात वाहन से कुचलकर सीमेंट गोदाम में काम करने वाले मजदूर की मौत हो गई। वह सड़क किनारे सो रहा था। शुक्रवार सुबह उसके साथियों ने लहूलुहान शव देखा तो आशंका में ट्रक चालक को दबोच लिया और मारपीट करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को अपने कब्जे में लिया और लोगों को शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


सेमरा शाहबगंज चंदौली निवासी हारुन (35) अपने ससुराल शहावाबाद में रहता था। वह जगतपुर सीमेंट गोदाम में पल्लेदारी का काम करता था। बीती रात सीमेंट उतारने के बाद गोदाम की तरफ जाने वाली किनारे गया। रात में किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी के बाद हारुन को जानने वाले लोग आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन


सूचना पर हारुन के ससुर आजाद सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। दूसरे ट्रक के चालक को मारने-पीटने। पुलिस ने उसे बचाया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया।  हारुन दो पुत्री और तीन पुत्रियों का पिता था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed