फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Laborer dies after falling from fourth floor under construction building in varanasi family members accuse contractor for murde

वाराणसी: चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 03 Feb 2022 04:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Feb 2022 04:40 PM IST
सार

 बिहार के सिवान निवासी संजय कुमार गौड़ (35) सपरिवार भुल्लनपुर स्थित किराये के कमरे में रहता था और सरिया बांधने का काम करता था। बुधवार को निर्माणाधीन भवन के चौथे तल से गिरने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगा है। 

विज्ञापन
Laborer dies after falling from fourth floor under construction building in varanasi  family members accuse contractor for murde
मौत के बाद रखा शव - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी के विश्वकर्मा नगर कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन भवन के चौथे तल से बुधवार शाम मजदूर की गिरने से मौत हो गई। इस पर साथी मजदूरों और परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची चितईपुर पुलिस ने मजदूरों को शांत कराया। हादसे के बाद से ठेकेदार फरार है।

विज्ञापन


इधर, गुरुवार को चितईपुर थाने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बिहार के सिवान निवासी संजय कुमार गौड़ (35) सपरिवार भुल्लनपुर स्थित किराये के कमरे में रहता था और सरिया बांधने का काम करता था।
विज्ञापन


ठेकेदार और उसके बेटे से थी पैसे को लेकर अनबन
संजय के भाई कृष्ण देव शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह ठेकेदार ने संजय को बकाया पैसा देने के लिए विश्वकर्मा नगर स्थित निर्माणाधीन इमारत पर बुलाया था। उसके जाने के कुछ ही घंटे के बाद ठेकेदार के बेटा का फोन आया और हादसे की सूचना दी। कृष्ण देव का आरोप है कि पहले भी संजय से ठेकेदार और उसके बेटे से पैसे को लेकर अनबन हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे तल से गिरने के बाद भी चोट का कोई निशान नहीं

परिजनों का आरोप है कि अगर संजय चौथे तल से गिरता तो उसे काफी चोटें आतीं लेकिन संजय के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं थे। आरोप लगाया कि पैसे के विवाद को लेकर संजय की हत्या की गई है। चितईपुर थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग के अनुसार घटना के बारे में मजदूरों से ठेकेदार के बारे में जानकारी ली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का कारण स्पष्ट होगा। इधर, संजय की मौत के बाद पत्नी आरती और दो बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed