फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kumar vishwas

कवि कुमार विश्वास ने सुनाई कविताएं तो युवाओं ने मिलाई आवाज

Sat, 16 Nov 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
kumar vishwas
वाराणसी में शुक्रवार को खुशीपुर ‌स्थित एसएमएस के स्‍थापना दिवस पर काव्य पाठ करते कुमार विश्वास ?
युवाओं के दिल की धड़कन कवि कुमार विश्वास मंच पर हों तो महफिल खुद ब खुद जम जाती है। रोहनिया स्थित स्कूल मैनेजमेंट साइंसेज के स्थापना दिवस समारोह आधारशिला को कुमार विश्वास ने अपनी कविताओं से यादगार बना दिया। महफिल में प्यार की कशिश थी तो ठहाका लगाने के लिए बेहतरीन हास्य व्यंग्य भी भरपूर था। राजनीति तंज पर युवाओं ने जमकर तालियां बजाईं तो रूमानी रचनाओं ने दिल के हर कोने को छू लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुमार विश्वास ने जब इश्क की खूशबू में भीगी हुई रूमानी कविता तुम्हारे ख्वाब में आने की हसरत आज भी है पर सुना है द्वार पर पलकों के पहरेदार बैठे हैं...सुनाई तो पूरा हाल तालियों से भर गया। उन्होंने जब किसी के दिल की मायूसी जहां से होके गुजरी है, हमारी सारी चालाकी वहीं पर खोकर गुजरी है...सुनाई तो युवाओं का उत्साह चरम पर था। कुमार विश्वास ने अपनी मशहूर कविता कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है सुनाई तो मौके पर मौजूद हर शख्स उनकी आवाज से आवाज मिलाकर गुनगुना उठा।
विज्ञापन

कुमार विश्वास के गीतों का खुमार ऐसा था कि युवाओं को संभालना मुश्किल हो रहा था। हालांकि कुमार विश्वास ने हुए पैदा की धरती पर आबाद हंगामा, जवानी को हमारी कर गया बर्बाद हंगामा, हमारे हाल पर तकदीर ने यह लिख दिया जैसे हमारे सामने है हमारे बाद हंगामा...सुनाकर युवाओं को जोश से भर दिया। उन्होंने मावस की काली रातों में..., इस अधूरी जवानी का क्या फायदा, बहुत बिखरा बहुत टूटा थपेड़े सह नहीं पाया..., जख्म भर जाएंगे तुम मिलो तो सही, दिल संवर जाएंगे तुम मिलो तो सही...सहित कई कविताओं को सुनाया। उन्होंने युवाओं से अपील भी कि आप देश की प्रगति में सहायक बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में फंसे कुमार विश्वास
वाराणसी। एसएमएस के वार्षिक समारोह में नियत समय से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचने पर कुमार विश्वास ने उपस्थित लोगों से क्षमा मांगते हुए कहा कि बनारस के जाम में फंसने के कारण विलंब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed