फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   krishnapriya on kashi naresh anant narayan singh seeks protection from administration in varanasi

राजा को चाटुकारों ने घेर रखा है, भाई को बहनों से किस बात का खतरा: राजकुमारी कृष्ण प्रिया

Mon, 25 Nov 2019 02:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 25 Nov 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
krishnapriya on kashi naresh anant narayan singh seeks protection from administration in varanasi
काशी नरेश अनंत नारायण (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

जान का खतरा बताने वाले काशीराज परिवार के अंनत नारायण सिंह के आरोपों को बहनों ने रविवार को सिरे नकार दिया। बहन राजकुमारी कृष्ण प्रिया ने कहा कि राजा को भ्रमित करने वाले कुछ रिश्तेदारों व चाटुकारों की चाल है कि उन्हें अब अपनी बहनों से भय हो गया। रामनगर में मीडिया से बातचीत के दौरान राजकुमारी कृष्ण प्रिया ने कहा कि हम बहनें तो हमेशा से राजा की सलामती की ईश्वर से कामना करती आ रही हैं।

विज्ञापन

चाटुकारों के चढ़ाने पर ही राजा ने डीएम-एसएसपी को पत्र लिखकर जान का खतरा बताया है। हालांकि राजकुमारी कृष्णप्रिया ने कहा कि पूर्व से ही हमारे बीच उपजे विवाद के मामले का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है।
विज्ञापन


राजकुमारी ने यह भी कहा कि वर्ष 2011 में बेटे की शादी के समय कुंवर ने किले में हमारे रहने वाले हिस्से को गिरा दिया था, जिससे विवाद हो गया था। उन्होंने बताया कि उसी वर्ष कुंवर द्वारा संपत्ति के विवाद का मामला सिविल न्यायालय में दाखिल किया गया था। 10 नवंबर को कुंवर अनंत नारायण सिंह ने बहनों से खतरा होने की बात लिखकर जिला प्रशासन से जानमाल के रक्षा की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed