वाराणसीः कृष्णा पटेल ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कहा- अपना दल के बिना नहीं बनेगी कोई सरकार
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने गुरुवार को वाराणसी के पिंडरा में विधान सभा स्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में जातिवार जनगणना एक प्रमुख मुद्दा होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि अपना दल के बिना इस बार कोई सरकार प्रदेश में नहीं बनेगी। कमेरा समाज की ताकत को विभिन्न पार्टियां समझ चुकी हैं। इसके लिए डोरे डालना भी शुरू कर दिया है। यह बातें उन्होंने पिंडरा के एक लॉन में बृहस्पतिवार को विधान सभा स्तरीय के सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नाकामियों को छिपाने के लिए ढोंग कर रही है।
कृष्णा पटेल ने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में जातिवार जनगणना एक प्रमुख मुद्दा होगा। यदि सरकार देश की जनता के भावनाओं का सम्मान करते हुए जातिवार जनगणना नहीं कराती है, तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। कहा कि वर्तमान केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की बदहाली, बेरोजगारी और महिलाओं के दमन के सवाल पर घिर गई है।
इसीलिए विगत पंचायत चुनाव में सरकारी मशीनरी का खुलेआम दुरुपयोग किया गया। इसके पूर्व बाइक जुलूस के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर सम्मेलन की शुरुआत की। सम्मेलन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व सलाहकार राजेश पटेल, प्रदेश अध्यक्ष राजवन सिंह पटेल सहित कई नेताओं ने विचार व्यक्त किया।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने विश्वनाथ कुंवर
कांग्रेस नेता व काशी विद्यापीठ के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष विश्वनाथ कुंवर को दूसरी बार युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। शीर्ष नेतृत्व की संस्तुति पर राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस तनु यादव व प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने उन्हें मनोनीत किया है। वहीं, प्रदेश सचिव कुशल जायसवाल और महानगर अध्यक्ष विजय उपाध्याय को बनाया गया है। यह जानकारी महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने दी। मनोनयन के बाद जिलाध्यक्ष विश्वनाथ कुंवर ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने दूसरी बार भरोसा जताया है, उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास होगा।