फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Krishna Patel targeted centre and state government in varanasi said no government will formed without Apna Dal in up assembly elections 2022

वाराणसीः कृष्णा पटेल ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कहा- अपना दल के बिना नहीं बनेगी कोई सरकार

Thu, 02 Sep 2021 10:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 02 Sep 2021 10:53 PM IST
सार

अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने गुरुवार को वाराणसी के पिंडरा में विधान सभा स्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में जातिवार जनगणना एक प्रमुख मुद्दा होगा। 

विज्ञापन
Krishna Patel targeted centre and state government in varanasi  said no government will  formed without Apna Dal in up assembly elections 2022
विधान सभा स्तरीय सम्मेलन में कृष्णा पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि अपना दल के बिना इस बार कोई सरकार प्रदेश में नहीं बनेगी। कमेरा समाज की ताकत को विभिन्न पार्टियां समझ चुकी हैं। इसके लिए डोरे डालना भी शुरू कर दिया है। यह बातें उन्होंने पिंडरा के एक लॉन में बृहस्पतिवार को विधान सभा स्तरीय के सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नाकामियों को छिपाने के लिए ढोंग कर रही है। 

विज्ञापन


कृष्णा पटेल ने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में जातिवार जनगणना एक प्रमुख मुद्दा होगा। यदि सरकार देश की जनता के भावनाओं का सम्मान करते हुए जातिवार जनगणना नहीं कराती है, तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। कहा कि वर्तमान केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की बदहाली, बेरोजगारी और महिलाओं के दमन के सवाल पर घिर गई है।
विज्ञापन


इसीलिए विगत पंचायत चुनाव में सरकारी मशीनरी का खुलेआम दुरुपयोग किया गया। इसके पूर्व बाइक जुलूस के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर सम्मेलन की शुरुआत की। सम्मेलन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व सलाहकार राजेश पटेल, प्रदेश अध्यक्ष राजवन सिंह पटेल सहित कई नेताओं  ने विचार व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने विश्वनाथ कुंवर

कांग्रेस नेता व काशी विद्यापीठ के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष विश्वनाथ कुंवर को दूसरी बार युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। शीर्ष नेतृत्व की संस्तुति पर राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस तनु यादव व प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने उन्हें मनोनीत किया है। वहीं, प्रदेश सचिव कुशल जायसवाल और महानगर अध्यक्ष विजय उपाध्याय को बनाया गया है। यह जानकारी महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने दी। मनोनयन के बाद जिलाध्यक्ष विश्वनाथ कुंवर ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने दूसरी बार भरोसा जताया है, उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास होगा। 

समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश सचिव बने अमन यादव का हुआ स्वागत

हरिश्चंद्र महाविद्यालय के छात्रसंघ उपाध्यक्ष अमन यादव को समाजवादी छात्रसभा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। इस मौके पर बृहस्पतिवार को छात्रसंघ में अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्रों और पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर अमन का स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्रसंत्र के नेताओं में शामिल राजीव यादव, सतीश यादव, राहुल कनौजिया ने अमन का स्वागत किया। बधाई देने वालों में स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, मनोज राय धूपचंडी, अब्दुल समद अंसारी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed