फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   krishna nand

कृष्णानंद राय की हत्या के बाद बलिया से बनारस तक दिखा था गुस्सा

Thu, 04 Jul 2019 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
krishna nand
वाराणसी। भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के बाद बलिया से लेकर मऊ, गाजीपुर और बनारस तक उनके समर्थकों में एक हफ्ते तक जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला था। अपने नेता की सनसनीखेज हत्या को समर्थक पचा नहीं पा रहे थे। नृशंस हत्याकांड के विरोध में समर्थकों ने जगह-जगह आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा की थी। वहीं, शहर की बात करें तो यहां समर्थकों ने लंका, भेलूपुर, कमच्छा, सिगरा, इंग्लिशिया लाइन और लहुराबीर सहित कुछेक अन्य इलाकों में जमकर उपद्रव किया था। समर्थकों का आक्रोश देखते हुए कई निजी स्कूल और कॉलेज कुछ दिनों के लिए बंद कर दिए गए थे। इसके साथ ही गाजीपुर और बनारस में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
29 नवंबर 2005 को गाजीपुर के भांवरकोल थाना अंतर्गत सियाड़ी गांव में भाजपा विधायक कृष्णानंद राय सहित सात लोगों पर एके-47 जैसे अत्याधुनिक असलहों से लगभग 400 राउंड से ज्यादा फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई थी। सातों लोगों का शव पोस्टमार्टम के लिए बीएचयू लाया जाने लगा तो भाजपा विधायक के समर्थक उग्र हो गए थे और जगह-जगह तोड़फोड़ व हिंसा की गई थी। समर्थक पोस्टमार्टम कराने के लिए ही नहीं तैयार हो रहे थे लेकिन किसी तरह से पुलिस ने उन्हें समझा कर मनाया था। इस दौरान गुस्साए समर्थकों को काबू कर पाना पुलिस के लिए खासा मुश्किल साबित हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सातों लोगों के शरीर से 67 गोलियां निकाली गई थीं। पोस्टमार्टम के बाद भाजपा विधायक और अन्य छह लोगों का शव गाजीपुर जिला स्थित उनके पैतृक गांव ले जाया गया था। भाजपा विधायक की अंतिम यात्रा मणिकर्णिका घाट के लिए निकली तो पांच किलोमीटर से ज्यादा लंबा जनसैलाब उमड़ा था। भाजपा विधायक की शवयात्रा के चलते वाराणसी-गाजीपुर मार्ग दिन भर जाम की जद में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने दिया था धरना, आए थे अटल बिहारी
गाजीपुर जिले की मोहम्मदाबाद विधानसभा के विधायक कृष्णानंद राय सहित सात लोगों की हत्या की गूंज पूर्वांचल के साथ ही बिहार और नई दिल्ली तक सुनाई दी थी। सनसनीखेज हत्याकांड के विरोध में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा समय में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जिला मुख्यालय पर 14 दिन तक धरने पर बैठे थे। तत्कालीन सपा सरकार प्रदेश की पुलिस की जांच रिपोर्ट को सही ठहरा रही थी और भाजपा पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने पर अड़ी थी। इस दौरान जिला मुख्यालय पर राजनाथ सिंह का धरना खत्म कराने आए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि वह न्याय के लिए जनता के पास जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed