फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Krishna Mohan Shukla becomes president in Sampoornanand, General Secretary Shivam Choubey

संपूर्णानंद में अध्यक्ष बने कृष्ण मोहन शुक्ला, महामंत्री शिवम चौबे

Mon, 12 Apr 2021 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Krishna Mohan Shukla becomes president in Sampoornanand, General Secretary Shivam Choubey
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने सभी पदों पर जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर कृष्ण मोहन शुक्ला, उपाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार चौबे, महामंत्री पद पर शिवम चौबे और पुस्तकालय मंत्री आशुतोष कुमार मिश्र चुने गए हैं। चुनाव में एबीवीपी के पैनल का सफाया हो गया।
विज्ञापन

रविवार को शाम 5:30 बजे विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई। परिणाम जारी होने के बाद समर्थकों ने परिसर में जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष पद पर विजयी कृष्ण मोहन शुक्ला ने 136 वोट से जीत दर्ज की। कृष्ण मोहन को 442 और अजय दुबे को 306 मत मिले थे। 23 मत अवैध थे। उपाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार चौबे ने 68 वोट से चंद्रमौलि तिवारी को मात दी। 15 मत अवैध रहे। महामंत्री पद पर शिवम चौबे ने 219 मतों से गौरीशंकर गंगेले को हराया। 19 मत अवैध रहे। पुस्तकालय मंत्री के पद पर आशुतोष कुमार मिश्र ने विवेकानंद पांडेय को 77 मतों से हराया। 1732 मतदाताओं में से 771 ने ही मतदान किया। वेद वेदांग संकाय के राघवेंद्र मिश्रा, पंकज द्विवेदी, कुश तिवारी, शानू कुमार, सत्याजीत तिवारी चयनित किए गए। श्रमण विद्या संकाय के प्रियांशु कुमार पांडेय निर्वाचित हुए। साहित्य संस्कृति संकाय के अनुराग शर्मा और बृजेश कुमार दुबे, और दर्शन संकाय के शिव ओम शर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। विजयी प्रत्याशियों को कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ला ने पद की शपथ दिलाई। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था के साथ विजयी प्रत्याशियों को घरों तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग
कड़ी सुरक्षा व गहमागहमी के बीच छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। छात्रों को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई बार पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। फर्जी वोटिंग को लेकर कुछ देर तक छात्रों ने हंगामा भी किया। मतदान दोपहर दो बजे तक चला। चुनाव में 44.51 फीसदी प्रत्याशियों ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोट-लोटकर मांग रहे थे वोट
चुनाव के लिए छात्रसंघ प्रत्याशी लोट-लोटकर वोट मांग रहे थे। कोई मतदाताओं के पैर पकड़कर लोट रहा था तो कोई हाथ जोड़ रहा था। परिसर में परिचय पत्र व फीस रसीद देखने के बाद ही छात्रों को मतदान स्थल तक जाने की छूट दी जा रही थी। मतदान के दौरान शक्ति प्रदर्शन का आलम यह था कि पंपलेट से सड़क पट गई थी। वहीं समर्थकों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को उन्हें कई बार खदेडना पड़ा।
अध्यक्ष
कृष्णमोहन शुक्ल -442
अजय दुबे-306
----
उपाध्यक्ष
अजीत कुमार चौबे-411
चंद्रमौलि तिवारी-343
--
महामंत्री
शिवम चौबे-485
गौरीशंकर गंगेले-266
--
पुस्तकालय मंत्री
आशुतोष कुमार मिश्र-415
विवेकानंद पांडेय-338
---
वेदवेदांग संकाय
राघवेंद्र मिश्रा-185
पंकज द्विवेदी-183
कुश तिवारी-163
शानू कुमार 130
सत्याजीत तिवारी-123
श्रीश कुमार-115
साहित्य संस्कृति संकाय
अनुराग शर्मा-निर्विरोध
बृजेश कुमार दूबे-निर्विरोध
----
श्रमण विद्या संकाय
प्रियांशु कुमार पांडेय-48
उज्जवल-21
----
दर्शन संकाय
शिव ओम शर्मा- निर्विरोध
-------------
एबीवीपी को करारा झटका, नहीं खुल सका खाता
काशी विद्यापीठ के बाद संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दर्ज की जीत
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव ने एबीवीपी की सारी रणनीति को फेल कर दिया। काशी विद्यापीठ के बाद संपूर्णानंद में भी एबीवीपी का खाता तक नहीं खुल सका। छात्रों ने एबीवीपी को सिरे से नकारते हुए एनएसयूआई पर अपना भरोसा जताया।

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में जीत के लिए एबीवीपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। यही नहीं विश्वविद्यालय परिसर में एबीवीपी के अलावा कई बड़े भाजपा नेता भी प्रत्याशियों को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार पहुंच रहे थे। बावजूद इसके छात्रों ने एनएसयूआई के पैनल पर अपना भरोसा दिखाया। यूपी कांग्रेस के नेताओं ने भी ठीक पंचायत चुनाव से पहले मिली इस जीत को अहम बताते हुए विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई की जीत युवाओं के बदलते नजरिए का संकेत है। एनएसयूआई के राष्टï्रीय सचिव अविनाश यादव ने कहा कि छात्रों ने मुद्दा मूलक राजनीति को चुना और बरगलाने वालों को नकार दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सूबे के युवाओं ने नफरत की राजनीति को नकार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed