फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Krishna Janmashtami Vrat 2021 varanasi temples celebrate festivals with covid protocols preparations in last stage

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: वाराणसी में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार होंगे आयोजन, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम स्वरूप

Fri, 27 Aug 2021 12:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 27 Aug 2021 12:03 PM IST
सार

शहर के मंदिरों के अलावा घरों में भी झांकियां सजाने की तैयारियां की जा रही हैं। कारागार में जन्मे भगवान के लिए जेल और थानों को भी सजाया जा रहा है। चौखंभा स्थित गोपाल मंदिर में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Krishna Janmashtami Vrat 2021 varanasi temples celebrate festivals with covid protocols preparations in last stage
मंदिरों के अलावा घरों में भी झांकियां सजाने की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिव की नगरी काशी में नटवर नागर के जन्मोत्सव का उल्लास अब बिखरने लगा है। बाजार से लेकर मंदिरों तक 30 अगस्त को मनाई जाने वाली जन्माष्टमी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिरों में कहीं मक्खन मिश्री का भोग लगेगा, कहीं अन्नकूट की झांकी सजेगी तो कहीं बाल गोपाल के जन्मोत्सव पर केक काटा जाएगा।

विज्ञापन


शहर के मंदिरों के अलावा घरों में भी झांकियां सजाने की तैयारियां की जा रही हैं। कारागार में जन्मे भगवान के लिए जेल और थानों को भी सजाया जा रहा है। चौखंभा स्थित गोपाल मंदिर में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियों के लिए बृहस्पतिवार को बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पूजा के लिए अलग-अलग समितियां गठित की गईं। मंदिर में इस बार सार्वजनिक आयोजन कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार ही संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, त्रिदेव मंदिर और श्याम मंदिर में भी मारवाड़ी समाज तैयारियों को अंतिम स्वरूप देने में लगा हुआ है। समाज के प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान ने बताया कि त्रिदेव मंदिर में श्याम प्रभु की भव्य झांकी सजाई जाएगी। मंदिर में दर्शन पूजन का इंतजाम कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार ही किया जाएगा। श्याम मंदिर में नटवर नागर को अन्नकूट का भोग, मक्खन का भोग और केक काटा जाएगा। इसके अलावा शहर के सभी मंदिरों में श्याम प्रभु की झांकियां सजाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड्डू-गोपाल के फैशन में इस बार का ट्रेंड

जन्माष्टमी पर अपने लड्डू गोपाल को सजाने के लिए तरह-तरह के मुकु़ट, टोपी तो बाजार में हैं, लेकिन इस बार कान्हा को सजाने के लिए बॉलीवुड किरदारों की टोपी भी बाजार में खूब चर्चित है। इसमें रणवीर सिंह व दीपिका की फिल्म बाजीराव मस्तानी का ट्रेंड कान्हा की साज-सज्जा में नजर आएगा। कान्हा के सिर पर इस बार बाजीराव स्टाइल की टोपी सजेगी।

वाराणसी  के विश्वनाथ गली, ठठेरी बाजार, चौक, बुलानाला, चेतगंज, सिगरा, अर्दली बाजार, लंका, दुर्गाकुंड सहित अन्य बाजारों में खरीदारों से बाजारों में रौनक छा गई है। कोई ठाकुरजी के लिए सामान खरीद रहा था तो कोई अपने घर के बाल गोपालों को कान्हा के रूप में सजाने के लिए कपड़ों की भी खरीदारी करते दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed