फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   koman phaisilitee sentar se milengee 73 prakaar kee sevaen

कॉमन फैसिलिटी सेंटर से मिलेंगी 73 प्रकार की सेवाएं

Sat, 28 Nov 2020 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
koman phaisilitee sentar se milengee 73 prakaar kee sevaen
मिर्जापुर। मिर्जापुर में 15 कॉमन फैसिलिटी सेंटर खोले जाएंगे। क्रमवार और भी सेंटर खोले जाएंगे। जहां एक ही छत के नीचे लोगों को 73 प्रकार की सेवाएं मिल सकेंगी। एयर टिकट, रेल टिकट, पासपोर्ट, बैंकिंग, जन्म प्रमाण पत्र इत्यादि की सुविधा एक स्थान पर मिलेगी। इसके लिए आम लोगों को इधर उधर नहीं भटकना होगा। ज्यादातर केंद्रीय व कुछ प्रदेश स्तरीय योजनाओं, सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। यह बात पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने शुक्रवार को डाक अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महामारी कोरोना के दौर में डाककर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना वॉरियर्स के रूप में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। आवश्यक दवाओं, पीपीई किट्स, मास्क, वेंटिलेटर से लेकर कोविड टेस्टिंग किट्स तक जरूरतमंदों व अस्पतालों तक पहुँचाया।
विज्ञापन

पोस्टमास्टर जनरल ने अधीक्षक डाकघर कार्यालय के वार्षिक निरीक्षण के दौरान समस्त अभिलेखों के समुचित रख-रखाव और स्वच्छता पर भी जोर दिया। विभिन्न उपमंडलों और डाकघरों के कार्यों की समीक्षा के बाद पोस्टमास्टर जनरलने बताया कि मिर्जापुर मण्डल के डाकघरों में कोरोना के बीच लगभग 32 हजार बचत खाते, दो हजार बच्चियों के सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए। इस दौरान 28 गांवों में सभी बालिकाओं के खाते खोलते हुए उन्हें ‘सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम’ बनाया गया। ढाई हजार लोगों का नया आधार बना व 13 हजार से ज्यादा लोगों का आधार अपडेट किया गया। मिर्जापुर मण्डल के अधीक्षक डाकघर आलोक कुमार ने पोस्टमास्टर जनरल का स्वागत करने के साथ ही मण्डल में डाक सेवाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक बीके शर्मा, उपमंडलीय निरीक्षक हिमांशु तिवारी, मनीष कुमार सिंह, परिवाद निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार, पोस्टमास्टर मिर्जापुर प्रधान डाकघर अशोक मौर्या उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक विभाग यह चला रहा योजना-
- डाक विभाग पत्रों के साथ-साथ बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि खाता, इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक, डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र, आधार नामांकन एवं अद्यतनीकरण जैसे तमाम कार्य कर रहा है।

322 पेंशन धारकों का घर बैठे बना सर्टिफिकेट
अब तक 322 पेंशन धारकों का घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाया जा चुका है। कोरोना काल में उन्हें बाहर न निकलना पड़ं इसके लिए डाक विभाग को यह जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed