{"_id":"6623338b90aac51bb8023ca3","slug":"kolkata-gorakhpur-flight-diverted-to-varanasi-for-bad-weather-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: खराब मौसम की वजह से कोलकाता-गोरखपुर की उड़ान वाराणसी डायवर्ट, विमान में ही बैठे रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: खराब मौसम की वजह से कोलकाता-गोरखपुर की उड़ान वाराणसी डायवर्ट, विमान में ही बैठे रहे यात्री
Sat, 20 Apr 2024 08:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 20 Apr 2024 08:46 AM IST
सार
Varanasi News: करीब दो घंटे तक यात्री बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमान में ही बैठे रहे। मौसम सामान्य हुआ तो एक बार फिर विमान ने गोरखपुर के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
परेशान हुए यात्री।
- फोटो : iStock
विस्तार
तेज हवा की वजह से कोलकाता से यात्रियों को लेकर गोरखपुर आ रहा इंडिगो एयरलाइन का विमान एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका। एक घंटे तक आसमान में चक्कर लगाने के बाद विमान को वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सामान्य होने के बाद शाम 7:21 बजे सभी यात्रियों को लेकर विमान गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरा।
इंडिगो का एक विमान 75 यात्रियों को लेकर गोरखपुर आ रहा था। शाम करीब 4:20 बजे विमान अपने तय समय पर गोरखपुर पहुंच गया, लेकिन हवा की गति तेज होने के कारण उसे एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिली। करीब एक घंटे तक विमान हवा में चक्कर काटता रहा। इसके बाद विमान को वाराणसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया।
शाम 7:21 बजे गोरखपुर विमान पहुंचा। यहां से फिर 57 यात्रियों को लेकर विमान 7:50 बजे कोलकाता के लिए रवाना हो गया।