जानिए यूपी के किस जिले में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई, 52 लोग मिले एचआईवी संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले एचआईवी के संक्रमण को लेकर सरकार की ओर से भले ही जन जागरूक किया जा रहा हो, लेकिन हकीकत में तस्वीर इसके उलट है। गत दिनों हुई एचआईवी की जांच में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। शिविर में 4240 लोगों की एचआईवी जांच के दौरान 52 लोगों में संक्रमण पाया गया।
जिन्हें एआरटी सेंटर में इलाज के लिए भेजा गया। बता दें कि विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में एचआईवी पॉजिटीव लोगों को जागरूक करने के साथ ही उपचार के बारे में बताया गया। इसके अलावा जिले के विभिन्न कॉलेजों में चले अभियान में एड्स जागरूकता के लिए भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई।
इस दौरान गोष्ठी कर रोग से बचाव के बारे में जानकारी भी दी गई। इसके बाद भी एचआईवी की जांच के दौरान 4240 में से 52 लोगों में एचआईवी के संक्रमण पाए गए। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. एलएस मिश्र ने बताया कि विभाग की ओर से जनपद के कमला आर्यकन्या महाविद्यालय व डेफोडिल्स स्कूल में एड्स के प्रति जागरूकता व उसकी बुनियादी जानकारी के लिए जिला एड्स नियंन्त्रण सोसाइटी के द्वारा देने का कार्य किया गया।
डिग्री कालेज व इण्टरमीडिएट कालेज की छात्र छात्राओं ने एचआईवी के थीम आधारित भाषण में भाग लिया। एचआईवी की जांच जनपद के सभी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो के अलावा मंडलीय चिकित्सालय पुरुष व महिला चिकित्सालय में भी नि:शुल्क करायी जा रही है। क्षय रोग के जिला समन्वयक दुर्गेश रावत ने छात्र-छात्राओं से संयमित जीवन व्यतीत करने की अपील किया।
जिले में 187 एड्स रोगियों का चल रहा उपचार
एड्स विभाग के लैब टेक्नीशियन व काउंसलर ने संयुक्त रूप से बताया कि जनपद में वर्ष 2016-17 में 3864 लोगों का जांच हुआ। जिसमें 164 एड्स के रोगी मिले। वर्ष 2017-18 में 2164 लोगों की जांच हुई। जिसमें 64 एड्स के रोगी मिले। वर्ष 2018-19 में लगभग 4240 लोगों की जांच की गई। इसमें 52 एड्स के रोगी पाए गए। जिले में इस समय 187 एड्स के रोगी पीड़ित रोगियों का इलाज स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क कराया जा रहा है।
नाटक प्रस्तुत कर किया जागरूक
मिर्जापुर। नगर के लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के सभागार में शुक्रवार को एड्स जागरूकता गोष्ठी पर नाटक प्रस्तुत किया गया। क्षय रोग अधिकारी डा. एलएस मिश्रा और अश्वनी कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
छात्रों ने नाटक के माध्यम से एड्स जैसी भयानक बीमारी से बचने के उपाए बताए। साथ ही इस बीमारी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों, गलतफहमियों को भी दूर किया। स्पष्ट किया कि यह बीमारी एक-दूसरे के छूने से नहीं होती है। यदि कोई रोगी हो भी तो समाज उसे निरस्कार की नजर से न देखे।
इस दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसमें प्रथम पुजा और अनुष्का, डाली और वैशाली द्वितीय, सोनपल और प्रियांशी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्या कंचन श्रीवास्तव ने आभार जताया।