फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Knife attack on pharmacist wife and daughter in Ballia

बलिया में फार्मासिस्ट की पत्नी और बेटी पर चाकू से हमला, स्वास्थ्यकर्मियों में आक्रोश

Mon, 22 Mar 2021 09:58 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: हरि User Updated Mon, 22 Mar 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Knife attack on pharmacist wife and daughter in Ballia
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा के फार्मासिस्ट की पत्नी और पुत्री पर सोमवार सुबह घर में घुसकर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। वह अपनी मां और बहनों के साथ घर में घुसा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की मां और बहन को हिरासत में ले लिया। जबकि आरोपी और उसकी दूसरी बहन मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


फार्मासिस्ट गुलाब चंद अस्पताल परिसर में ही सरकारी आवास में परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार सुबह उनकी पत्नी रेणु बाला (45) पुत्रियों के साथ खाना पका रही थीं। इसी दौरान एक युवक अपनी मां और दो बहनों के साथ लाठी, डंडे और चाकू लेकर उनके घर में घुस आया। जब तक रेणु बाला कुछ समझती, उन पर चाकू से हमला कर दिया। छोटी बेटी ऋतुबाला (16) के शोर मचाने पर उस पर डंडे व चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के वक्त फार्मासिस्ट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में ड्यूटी कर रहे थे।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से जानकारी ली और आरोपी की मां और एक बहन को लेकर थाने आई। बताया जा रहा है कि 13 जनवरी 2021 को युवक ने अपने दो भाइयों के साथ फार्मासिस्ट व उनकी पत्नी के साथ घर में घुसकर मारपीट की थी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई कर कोरम पूर्ति कर ली थी। वहीं, घटना को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में आक्रोश है। पीड़िता के पहुंचते ही दोनों अस्पतालों के कर्मियों ने कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed