{"_id":"632f127ecc1c226d9152724f","slug":"knife-attack-in-dispute-over-eating-golgappa-in-varanasi-fight-between-elders-in-children-altercation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोलगप्पे के विवाद में चाकूबाजी: वाराणसी में बच्चों की कहासुनी में बड़ों के बीच लड़ाई, पति-पत्नी समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलगप्पे के विवाद में चाकूबाजी: वाराणसी में बच्चों की कहासुनी में बड़ों के बीच लड़ाई, पति-पत्नी समेत तीन घायल
Sat, 24 Sep 2022 07:51 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 24 Sep 2022 07:51 PM IST
सार
वाराणसी पुलिस लाइन गेट के पास शनिवार शाम गोलगप्पे को लेकर बच्चों-बच्चों में कहासुनी हुई, जिसके बाद यह विवाद बड़ों तक पहुंच गया। एक पक्ष की ओर की गई चाकूबाजी में पति-पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी पुलिस लाइन गेट के पास शनिवार शाम गोलगप्पे को लेकर बच्चों-बच्चों में कहासुनी हुई, जिसके बाद यह विवाद बड़ों तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। इस दौरान एक पक्ष ने चाकूबाजी शुरू कर दी। घटना में पति-पत्नी और उनका पुत्र घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
घटनाक्रम के मुताबिक, पुलिस लाइन गेट के पास शनिवार शाम खिलौने बेचने वाला किशोर कैफ (14) गोलगप्पे खाने पहुंचा। गोलगप्पा विक्रेता प्रिंस (15) से फुल्की की गिनती को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते दोनों बच्चों में जमकर मारपीट हो गई। बच्चों के बीच मारपीट की खबर बड़ों तक पहुंची तो वे मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात
आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने चाकू के प्रहार से कर नई बस्ती पांडेयपुर निवासी इरशाद(45), उसकी पत्नी बेबी बेगम (40) और उनके पुत्र कैफ को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने सभी घायलों को डीडीयू अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Trending Videos
चाकूबाजी के आरोपी गोलगप्पा विक्रेता पिता-पुत्र की तलाश में पुलिस जुटी है। तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।