{"_id":"5fd4732f95a97b073229af69","slug":"kisan-agitation-police-and-pac-force-deployed-at-dafi-toll-plaza-of-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: वाराणसी के डाफी टोल प्लाजा पर पुलिस और पीएसी बल तैनात, सपा नेता और उनके बेटे घर में नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: वाराणसी के डाफी टोल प्लाजा पर पुलिस और पीएसी बल तैनात, सपा नेता और उनके बेटे घर में नजरबंद
Sat, 12 Dec 2020 01:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 12 Dec 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
डाफी टोल प्लाजा पर तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलित किसानों के हाईवे और टोल प्लाजा बाधित करने के ऐलान के मद्देनजर वाराणसी में शनिवार सुबह से ही डाफी टोल प्लाजा पर पुलिस और पीएसी की तैनात है। वहीं, अभी तक विरोध-प्रदर्शन जैसा कुछ सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलित किसानों ने 12 दिसंबर को देश भर के टोल प्लाजा और हाईवे को बाधित करने का ऐलान किया था। इसको देखते हुए वाराणसी में सभी राष्ट्रीय राजमार्ग की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
साथ ही रामनगर, लंका, रोहनिया और मिर्जामुराद थाने की पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। उधर, लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि एहतियातन फोर्स तैनात की गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
सपा नेता सतीश फौजी और उनके बेटे को पुलिस ने घर मे कैद किया।
- फोटो : अमर उजाला।
किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए डाफी टोल प्लाजा पर पुलिस तैनात की गई है। इसके साथ ही सीरगोवर्धनपुर निवासी सपा नेता सतीश फौजी और उनके बेटे अजय को लंका थाने की पुलिस ने एहतियातन उनके घर पर नजरबंद किया है।