फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kisan agitation: Police and PAC force deployed at Dafi toll plaza of Varanasi

किसान आंदोलन: वाराणसी के डाफी टोल प्लाजा पर पुलिस और पीएसी बल तैनात, सपा नेता और उनके बेटे घर में नजरबंद

Sat, 12 Dec 2020 01:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 12 Dec 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Kisan agitation: Police and PAC force deployed at Dafi toll plaza of Varanasi
डाफी टोल प्लाजा पर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलित किसानों के हाईवे और टोल प्लाजा बाधित करने के ऐलान के मद्देनजर वाराणसी में शनिवार सुबह से ही डाफी टोल प्लाजा पर पुलिस और पीएसी की तैनात है। वहीं, अभी तक विरोध-प्रदर्शन जैसा कुछ सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलित किसानों ने 12 दिसंबर को देश भर के टोल प्लाजा और हाईवे को बाधित करने का ऐलान किया था। इसको देखते हुए वाराणसी में सभी राष्ट्रीय राजमार्ग की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन



साथ ही रामनगर, लंका, रोहनिया और मिर्जामुराद थाने की पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। उधर, लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि एहतियातन फोर्स तैनात की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kisan agitation: Police and PAC force deployed at Dafi toll plaza of Varanasi
सपा नेता सतीश फौजी और उनके बेटे को पुलिस ने घर मे कैद किया। - फोटो : अमर उजाला।

किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए डाफी टोल प्लाजा पर पुलिस तैनात की गई है। इसके साथ ही सीरगोवर्धनपुर निवासी सपा नेता सतीश फौजी और उनके बेटे अजय को लंका थाने की पुलिस ने एहतियातन उनके घर पर नजरबंद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed