{"_id":"5fd714378ebc3e3b9a5e05c3","slug":"kisan-aandolan-former-mp-and-minister-om-prakash-more-than-100-sp-leader-activists-including-mla-arrested-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: गाजीपुर में पूर्व सांसद और मंत्री ओमप्रकाश, विधायक समेत 100 से ज्यादा सपा नेता कार्यकर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: गाजीपुर में पूर्व सांसद और मंत्री ओमप्रकाश, विधायक समेत 100 से ज्यादा सपा नेता कार्यकर्ता गिरफ्तार
Mon, 14 Dec 2020 12:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं को किया गया गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला।
देश व्यापी किसान आंदोलन का असर गाजीपुर जिले में भी देखने को मिला। सोमवार को विभिन्न संगठनों सहित सपा, कांग्रेस, माले ने न केवल इसका समर्थन किया, बल्कि राजनीतिक दलों के नेताओं ने जोरदार विरोध- प्रदर्शन और जगह-जगह धरना दिया। कई जगह किसान यात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन
गाजीपुर शहर के लंका मैदान पर धरना-प्रदर्शन के दौरान एनएच पर सुबह 10 बजे से जाम लगा रहा। यही स्थिति शहर के अन्य हिस्सों में भी सुबह से बनी रही। सरजू पांडे पार्क में सपा ने धरना -प्रदर्शन किया और रैली निकाली।
विज्ञापन
इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ बड़े नेताओं को घर में ही नजरबंद कर दिया गया। पूरे नगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस एवं पीएसी तैनात रही। बावजूद विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। इसका असर सड़क यातायात पर भी पड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos
सपा कार्यकर्ताओं का धरना।
- फोटो : अमर उजाला।
उधर शहर के आरकेबीके पेट्रोल पंप के पास सपा के पूर्व सांसद राधामोहन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक मार्ग पर आवागमन ठप रहा। शहर के हर प्रमुख मार्गों पर प्रशासन की चौकसी के बाद भी लोगों को जलालत झेलनी पड़ी।