{"_id":"65c4eb3caf99c1a82a0f8a51","slug":"kingpin-arrested-with-fake-currency-of-rs-1-5-lakh-2024-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: डेढ़ लाख के जाली नोट के साथ सरगना गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से नोटों की खेप लाकर करते थे सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: डेढ़ लाख के जाली नोट के साथ सरगना गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से नोटों की खेप लाकर करते थे सप्लाई
Thu, 08 Feb 2024 08:26 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 08 Feb 2024 08:26 PM IST
सार
एटीएस की वाराणसी इकाई ने 27 जनवरी को जाली नोटों की खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया। जाली नोट की खेप उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाई जाती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
वाराणसी में मकबूल आलम रोड से यूपी-एटीएस की टीम ने जाली नोटों की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना के माधवपुर निवासी अच्छेलाल चौरसिया उर्फ बच्चा के रूप में हुई है। अच्छेलाल के पास से 1,51,500 रुपये के 500 के जाली नोट और एक मोबाइल बरामद किया गया है।
विज्ञापन
एटीएस ने लालपुर पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराकर उसे पुलिस को सौंप दिया। अच्छेलाल के खिलाफ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अंबेडकर नगर और वाराणसी में 12 मुकदमे दर्ज हैं। आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की वाराणसी इकाई ने 27 जनवरी को जाली नोटों की खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
छह फरवरी को दो आरोपी जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किए गए। पूछताछ में जानकारी मिली कि गिरोह का सरगना अच्छेलाल है। वह पूरे पूर्वांचल में अपने एजेंट के माध्यम से जाली नोटों की खेप की सप्लाई कराता है। पूछताछ में अच्छेलाल ने बताया कि जाली नोट बांग्लादेश में छपती है। तस्कर पश्चिम बंगाल के मालदा जाली नोट को लाते हैं।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के फरक्का से न्यू टाउन होते हुए जोयनपुर गांव की तरफ जाने पर इंद्रजीत मंडल के माध्यम से जाली नोट मिलते हैं। वहां से जाली नोट की खेप उत्तर प्रदेश लाकर अलग-अलग जिलों में खपाई जाती है। एटीएस की टीम अब इंद्रजीत मंडल की तलाश में जुटी है।