फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kidnapping of a youth in a private hospital in Sonbhadra

सोनभद्र का किडनैप डॉक्टर को मिर्जापुर पुलिस ने अदलहाट से बरामद किया, हकीकत है ये

Thu, 17 Sep 2020 11:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 17 Sep 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
kidnapping of a youth in a private hospital in Sonbhadra
demo

सोनभद्र जिले के रामगढ़ से एक डॉक्टर के अपहरण की सूचना प्रसारित होने पर गुरुवार को मिर्जापुर जिले की अदलहाट पुलिस ने वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर नैठी गांव के पास से चार लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में खुलासा हुआ कि चिकित्सक का अपहरण नहीं वह स्वेच्छा से उनके साथ वाराणसी जा रहे हैं तो अदलहाट पुलिस ने उन्हें सुकृत पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


सोनभद्र के रामगढ़ बाजार स्थित ब्लाक रोड पर सात महीने पहले गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी डॉ संतोष कुमार ने निजी चिकित्सालय खोला था। अस्पताल के लिए अपने कुछ परिचितों से पैसा उधार लिया था। रकम लौटाने में देरी होने पर लोग तगादा कर रहे थे। इस बीच चिकित्सक ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वह उसके पास सोनभद्र आ जाएं।
विज्ञापन


उसका पैसा वाराणसी में एक अस्पताल पर उधार है। उनके साथ चलकर वह अस्पताल से पैसे दिलवा दे देगा। सुबह नौ बजे बोलेरो लेकर चार लोग पहुंचे और चिकित्सक को बिठाकर वाराणसी के लिए चल दिए। क्योंकि डाक्टर ने कर्मचारियों को बताया नहीं था कि वह कहां जा रहे हैं। जब काफी देर तक वह नहीं लौटे तो स्टाफ ने अपहरण की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सूचना पर आईजी पीयूष श्रीवास्तव ने तीनों जिले के सभी थानों को जानकारी देकर चेकिंग अभियान शुरू करा दिया। सूचना पर अदलहाट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव व आरक्षी रणजीत सिंह व संदीप यादव वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित नैठी गांव के पास घेराबंदी कर करने लगे। दोपहर दो बजे बोलेरो से चारों लोगों को हिरासत में ले लिया।

पकड़े जाने पर डाक्टर ने हकीकत बताई तो पुलिस ने राहत की सांस ली और उन्हें सुकृत पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम नवीन यादव निवासी बांसूपुर थाना सैदपुर, गोविंद यादव निवासी ग्राम फुलवारी थाना सैदपुर, संजय यादव निवासी ग्राम धकवा थाना खानपुर, प्रभात निवासी अमहवां थाना खानपुर जनपद गाजीपुर बताया। आईजी पीयूष श्रीवास्तव ने तत्परता से काम करने पर अदलहाट पुलिस टीम को 15 हजार इनाम देने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed