फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Khelo India University Games from May 26, to end in June

Varanasi: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 26 मई से, IIT BHU में तैयारियों का अपर मुख्य सचिव खेल ने लिया जायजा

Sun, 16 Apr 2023 05:39 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 16 Apr 2023 05:39 PM IST
सार

अगले माह से आईआईटी बीएचयू में वाराणसी जिले में पहली बार होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की तैयारियों का अपर मुख्य सचिव (खेल) नवनीत सहगल ने निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Khelo India University Games from May 26, to end in June
IIT BHU में तैयारियों का अपर मुख्य सचिव खेल ने लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले माह से आईआईटी बीएचयू में वाराणसी जिले में पहली बार होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की तैयारियों का अपर मुख्य सचिव (खेल) नवनीत सहगल ने निरीक्षण किया। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह के साथ खिलाड़ियों और निर्णायकों के ठहरने के लिए अतिथि गृह सहित आयोजन स्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने आईआईटी बीएचयू में इंडोर स्टेडियम, क्रीड़ा मैदान, गेस्ट हाउस का निरीक्षण कर कैटरिंग, ट्रैफिक, परिवहन, स्वास्थ्य सेवा की बेहतर व्यवस्था की जिम्मेदारी तय करने के लिए अधिकारियों से कहा।
विज्ञापन


भारतीय खेल प्राधिकरण और यूपी खेल निदेशालय के समन्वय से प्रदेश में पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में दो खेल कुश्ती और योग प्रतियोगिता आईआईटी बीएचयू के बहुद्देशीय हाॅल में होगी। यही पर समापन समारोह भी होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा आरपी सिंह ने बताया कि 26 से 29 मई तक कुश्ती और एक से तीन जून तक योग प्रतियोगिता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

503 खिलाड़ियों और कर्मचारियों की आईआईटी बीएचयू के अतिथि गृह में रहने की व्यवस्था की गई है। आयोजन के लिए बहुद्देशीय हॉल को चुना गया है। दो मंजिला इंडोर हॉल, चार कोर्ट बैडमिंटन हॉल जहां गद्दे पर कुश्ती होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि कुश्ती में ओलंपिक स्तर के गद्दे और खिलाड़ियों के किट लखनऊ से आएंगे। अन्य सामग्री की खरीद के लिए निविदा की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed