{"_id":"5d78f5388ebc3e01314985bb","slug":"khali-worshiped-at-kashi-vishwanath-temple-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वनाथ मंदिर पहुंचे द ग्रेट खली, पूजा-अर्चना के साथ रुद्राभिषेक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वनाथ मंदिर पहुंचे द ग्रेट खली, पूजा-अर्चना के साथ रुद्राभिषेक किया
Wed, 11 Sep 2019 06:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 11 Sep 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ का दर्शन करके लौटते खली।
- फोटो : अमर उजाला
महाबली खली बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना के साथ रुद्राभिषेक किया। खली मंगलवार को काशी आए थे।
विज्ञापन
खली वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हुए हैं। अपने कार्यक्रमो से समय निकाल कर बाबा दरबार पहुंचे जहां मंदिर अर्चक श्रीकांत मिश्र ने रुद्राभिषेक करवाया। दर्शन के बाद मंदिर की ओर से अंग वस्त्र व प्रसाद भेंट किया गया
विज्ञापन
अपने चहेते रेसलर को देखने के लिए बाबा दरबार में मौजूद लोगों की भीड़ लग गई, जिसे देख कर खली ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। खली के पैर की तकलीफ साफ-साफ नजर आ रही थी। चलने में उनको समस्या हो रही थी, कभी धीमे चलते तो कभी किसी का सहारा लेते, पर दर्शन के बाद खुश नजर आए।
विज्ञापन