फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kerala man suicide hanged in guest house varanasi

केरल से आए युवक ने काशी में लगाई फांसी, सुसाइड नोट पर लिखा- महादेव! प्लीज मेरा शरीर कहीं न भेजना

Sat, 11 Jan 2020 04:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 11 Jan 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Kerala man suicide hanged in guest house varanasi
बरामद हुआ मृतक का आधार कार्ड। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में एक होटल में केरल के युवक ने पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से पूरे होटल में हड़कंप मच गया। होटल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिस पर लिखा है कि 'महादेव! प्लीज मेरे शरीर को कहीं न भेजना।'

विज्ञापन


युवक की पहचान केरल के त्रिचूर से आए वैशाख एनवी के तौर पर हुई है, जो 8 जनवरी को बनारस आया था। 10 जनवरी शुक्रवार शाम को युवक ने थाना दशाश्वमेध के हौज कटोरा स्थित भोलेनाथ गेस्ट हाउस के कमरे में फांसी लगा कर जान दे दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक की एक छह महीने की बेटी है। परिजनों ने बताया कि उसने 11 जनवरी शनिवार सुबह बनारस एयरपोर्ट से नौ बजे की फ्लाइट से दोपहर दो बजे तक केरल पहुंचने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल मालिक के अनुसार गुरुवार शाम को वैशाख से सही से बात हुई थी। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया था। जब शुक्रवार सुबह सफाई के लिए जब कर्मचारी गया तो दरवाजा नहीं खुला। इस दौरान कर्मचारी वापस लौट गया।

उसके बाद फिर दोबारा दरवाजा खटखटाया गया, फिर भी दरवाजा नहीं खुला। तो फिर देर शाम पुलिस को सूचना दी गई। शुक्रवार देर रात दो बजे करीब मौके पर पहुंची थाना दशास्वमेध थाना पुलिस टीम, थाना प्रभारी सिद्धार्थ मिश्रा ने फॉरेंसिक विभाग को सूचना दी। फोरेंसिक जांच की टीम ने रस्सी काटकर लाश को उतारकर जांच पड़ताल की। उसके बाद शव को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा भेजा गया।

कमरे में तलाशी के दौरान इसके पास से नशीला पदार्थ, रुपये, सिगरेट और साथ मे दो बैग मिले हैं। पुलिस को कमरे से एक सोसाइड नोट भी मिला था, जिसमें लिखा है कि रिक्वेस्ट महादेव, प्लीज डू नॉट सेंड माई बॉडी एनीवेयर (महादेव! कृपया करके मेरे शरीर को कहीं नहीं भेजना)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed